Shehnaaz Gill Fan Viral Video: एक्ट्रेस शहनाज़ गिल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आए दिन उनके फैंस उनसे मिलने के लिए दीवानगी की हद पार करते देखे जा रहे हैं। इस बीच उनके एक और जबरा फैन का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल (Shehnaaz Gill) हो रहा है। एक बार फिर फैंस के प्रति शहनाज का व्यवहार लोगों का दिल जीत रहा है।
ऑनलाइन सामने आए लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज की फैन उन्हें देखते ही खुशी के मारे रो पड़ती है। यहां तक कि सना को उपहार देने के लिए वो घुटने के बल बैठ जाती है। क्लिप में फैन को खुशी के आंसू बहाते हुए और शहनाज को उन्हें गले लगाते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill Fan Viral Video: फिर दिखी फैन के लिए शहनाज गिल की दरियादिली, अपने बॉडीगार्ड यूं हड़काया
शहनाज गिल ने फैन के लिए फिर दिखाई दरियादिली
पैपराजी वीरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में शहनाज़ फैन (Shehnaaz Gill Fan Video) को गले लगाती और सांत्वना देती हुई दिखाई दे रही हैं। चीजें तब आश्चर्यजनक मोड़ लेती हैं जब सिक्योरिटी से एक महिला उस फैन को हटाने की कोशिश करती है तो सना तुरंत उसे रोक देती हैं और उंगली दिखाते हुए दूर रहने का इशारा करती हैं। इसके बाद वो फैन रोते हुए घुटने के बल बैठकर शहनाज को कड़ा पहनाने की बात कहती है। लेकिन एक्ट्रेस उसे खड़े होने के लिए कहती हैं।
यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 10: आठ साल की नन्हीं गुंजन ने मारी बाजी, रुबीना समेत अन्य कंटेस्टेंट को हराया
वीडियो सना बार-बार कहती हैं कि आप पहले खड़े हो जाओ। यही नहीं उस महिला का दिल रखने के लिए शहनाज उसी के हाथ से कड़े को अपनी कलाई पर पहनती हैं। ये फैन यहीं नहीं रुकती, बल्कि इसके बाद वो शहनाज़ को एक अंगूठी भी देने की कोशिश करती है, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे लेने से इंकार कर दिया। इसके बजाय एक्ट्रेस ने अपनी फैन को गले लगाते हुए गाल पर किस किया। क्लिप में फैन को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, “मेरा सपना पूरा हो गया। थैंक यू गॉड।’
शहनाज़, जिन्होंने पंजाबी फ़िल्मों ‘काला शाह काला’, ‘डाका’ और हाल ही में ‘होन्सला रख’ में काम किया है, इसके अलावा उन्होंने कुछ म्यूजिक एलबम्स भी किए हैं। उनकी लोकप्रियता, साल 2019 में बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद से आसमान छू रही है। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब दिल जीता।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines