Shehnaaz Gill-Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जी हां, दोनों स्टार्स की अपनी एक अलग और बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को दोनों की ही पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अब शहनाज और एल्विश दोनों को साथ में रोमांस करते हुए देखा गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

धूप लगदी पर बनाया रील

दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल का गाना धूप लगदी रिलीज हुआ है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ तो ट्रेंड में भी आ गया और फैंस को शहनाज की आवाज बेहद पसंद भी आ रही है। वहीं, अब शहनाज और एल्विश ने इस गाने पर एक रोमांटिक रील बनाई है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एल्विश और शहनाज दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हैं। साथ ही दोनों वीडियो में बेहद रोमांटिक अंदाज में एक्ट कर रहे हैं।

दोनों को साथ कास्ट किए जाने की डिमांड

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एल्विश और शहनाज किसी संमदर किनारे किसी छत पर मौजूद हैं और डूबता हुआ सूरज इस वीडियो को और भी खास बना रहा है। साथ ही एल्विश और शहनाज को एक साथ कास्ट किए जाने की भी डिमांड आने लगी है। ऐसे में अब हो सकता है कि मेकर्स किसी प्रोजेक्ट में दोनों सितारों को एक साथ ले लें। वीडियो को देखकर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स ने की तारीफ

एक यूजर ने कमेंट किया कि आप दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं। दूसरे ने लिखा कि दोनों की जोड़ी हिट है। एक और ने लिखा कि राव साहब हीरो नंबर वन। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार। वहीं, वीडियो पर खुद एल्विश ने भी कमेंट किया है कि तो कैसा लगा कोलैबरेशन, तो एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि बहुत बढ़िया आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों को साथ में काम करना चाहिए। यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस के ड्रेसिंग रूम में मिला हिडन कैमरा, खबर सामने आते ही हर कोई हैरान