मशहूर एक्ट्रेस के ड्रेसिंग रूम में मिला हिडन कैमरा, खबर सामने आते ही हर कोई हैरान

Kim Kwan Hee: मशहूर एक्ट्रेस के ड्रेसिंग रूम में हिडन कैमरा होने की खबर सामने आई है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। जी हां, फैंस को अभिनेत्री की चिंता होने लगी और हर कोई आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद कर रहा है।

Kim Kwan Hee

Kim Kwan Hee, image credit- Google

Hidden Camra Found Actress Room: मशहूर एक्ट्रेस के ड्रेसिंग रूम में हिडन कैमरा होने की खबर सामने आई है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। जी हां, फैंस को अभिनेत्री की चिंता होने लगी और हर कोई आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद कर रहा है।

ड्रेसिंग रूम में मिला हिडन कैमरा

दरअसल, हाल ही में सामने आई koreaboo.com की रिपोर्ट्स की मानें तो पता चला है कि अभिनेत्री किम क्वान ही ने ग्वांगलिम आर्ट सेंटर बिल्डिंग की छठी मंजिल पर उनके ड्रेसिंग रूम में एक हिडन कैमरा होने की आशंका जताई है। वहीं, अब एक्ट्रेस के कहने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कथित तौर पर नेक्स्ट टू नॉर्मल के लिए म्यूजिक शुरू होने का इंतजार करते टाइम किम को ड्रेसिंग रूम के अंदर सोफे पर एक छिपा हुआ कैमरा मिला है।

Kim Kwan Hee

Kim Kwan Hee

मामले की जांच कर रही पुलिस

किम की एजेंसी ब्लू स्टेज का कहना है कि घटना की आज जांच की जाएगी और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती कुछ और कहना मुश्किल है। वहीं, जबसे ये खबर सामने आई है, तो एक्ट्रेस के फैंस हैरान है और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी अभिनेत्री के घर में या कमरे में ऐसा कुछ देखने को मिला है।

सबकी सुरक्षा बेहद जरूरी

इतना ही नहीं बल्कि सरकार भी इसके लिए सतर्क है। समय-समय पर लोगों को बताया जाता है कि अगर आप कहीं भी बाहर जा रहे हैं तो आप उस जगह को अच्छे से चेक कर लें कि वहां पर कोई हिडन कैमरा या कोई अन्य परेशानी वाली चीजें तो नहीं है। हर किसी की सुरक्षा बहुत जरूरी है और इसके लिए हर इंसान को ध्यान भी देना चाहिए। इसलिए अगर आप कहीं भी बाहर जाते हैं तो एक बार उस जगह के अच्छे से चेक कर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ