Shehnaaz Gill के प्यार में पड़े Elvish Yadav! वीडियो में दिखा कपल का रोमांस

Shehnaaz Gill-Elvish Yadav: एल्विश यादव और शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों बेहद क्लोज नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है और यूजर्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill, Elvish Yadav

Shehnaaz Gill, Elvish Yadav, image credit- Google

Shehnaaz Gill-Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जी हां, दोनों स्टार्स की अपनी एक अलग और बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को दोनों की ही पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अब शहनाज और एल्विश दोनों को साथ में रोमांस करते हुए देखा गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

धूप लगदी पर बनाया रील

दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल का गाना धूप लगदी रिलीज हुआ है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ तो ट्रेंड में भी आ गया और फैंस को शहनाज की आवाज बेहद पसंद भी आ रही है। वहीं, अब शहनाज और एल्विश ने इस गाने पर एक रोमांटिक रील बनाई है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एल्विश और शहनाज दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हैं। साथ ही दोनों वीडियो में बेहद रोमांटिक अंदाज में एक्ट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

दोनों को साथ कास्ट किए जाने की डिमांड

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एल्विश और शहनाज किसी संमदर किनारे किसी छत पर मौजूद हैं और डूबता हुआ सूरज इस वीडियो को और भी खास बना रहा है। साथ ही एल्विश और शहनाज को एक साथ कास्ट किए जाने की भी डिमांड आने लगी है। ऐसे में अब हो सकता है कि मेकर्स किसी प्रोजेक्ट में दोनों सितारों को एक साथ ले लें। वीडियो को देखकर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

यूजर्स ने की तारीफ

एक यूजर ने कमेंट किया कि आप दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं। दूसरे ने लिखा कि दोनों की जोड़ी हिट है। एक और ने लिखा कि राव साहब हीरो नंबर वन। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार। वहीं, वीडियो पर खुद एल्विश ने भी कमेंट किया है कि तो कैसा लगा कोलैबरेशन, तो एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि बहुत बढ़िया आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों को साथ में काम करना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ