Shehnaaz Gill Raghav Juyal Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल और एक्टर राघव जुयाल की डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हाल ही में राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया था. साथ ही शहनाज गिल गाड़ी में राघव जुयाल की गोद में बैठे दिखाई दीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेजी से वायरल होने लगीं. वहीं अब इन अफवाहों पर शहनाज गिल ने चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं शहनाज गिल ने क्या कुछ कहा.
शहनाज गिल ने किया रिएक्ट
पिंकविला से बातचीत करते हुए शहनाज गिल से राघव जुयाल संग डेटिंग रूमर्स के बारे में पूछा गया. शहनाज गिल ने इस दौरान कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बात नहीं करना चाहती हैं. इसके साथ ही शहनाज गिल ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि उनसे कोई भी निजी लाइफ से जुड़ा सवाल ना पूछें. इसके साथ ही शहनाज गिल राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को भी प्रमोट करती दिखाई दीं.
यह भी पढ़ें: Satluj से 10 गुना ज्यादा धमाकेदार है दिलजीत दोसांझ की 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म! Netflix की रही टॉप ट्रेंडिंग
राघव संग नाम जुड़ने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
डेटिंग की अफवाहों के बीच शहनाज गिल बातों-बातों में कहती दिखाई दीं कि वो मेरा बेहद करीबी दोस्त है और मेरे दोस्त की नई फिल्म आ रही है, कृप्या फिल्म को सपोर्ट करें. इसके साथ ही शहनाज ने आगे कहा कि मेरे दोस्त की फिल्म जरूर चलनी चाहिए. वहीं दूसरी ओर राघव जुयाल ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है. वहीं फैंस अभी भी कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है.
यह भी पढ़ें: क्या Prakhar Ke Pravachan में दिखेगी The Odyssey की पूरी स्टार कास्ट? इंफ्लुएंसर ने दिया हिंट
कब शुरू हुई थी डेटिंग रूमर्स?
बता दें शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग की अफवाहें सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ से शुरू हुई थी. फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान राघव और शहनाज की तरफ इशारा करते हुए बोलते दिखाई दिए थे कि सेट पर अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिली. इसके बाद शहनाज गिल भी सलमान खान की बातों पर मुस्कुराती दिखाई दी थीं. इसके बाद से ही राघव के साथ शहनाज का नाम जुड़ने लगा था.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines