Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से पूरे मनोरंजन जगत को तगड़ा झटका लगा है। यही नहीं ‘कांटा लगा गर्ल’ के फैंस भी इस दुखद खबर को सुनने के बाद सदमे में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट पड़ा है, जिसके बाद ही उनका अचानक निधन हो गया। इस बीच मुंबई के कूपर अस्पताल से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी बदहवास हालत में नजर आ रहे हैं।
अस्पताल के बाहर से आया वीडियो
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शेफाली जरीवाला का निधन शुक्रवार देर रात हुआ है। बताया जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पति पराग त्यागी एक्ट्रेस को मौके पर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच अस्पताल के बाहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी अस्पताल से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक कार में बैठे हुए हैं और उनके चेहरे पर पत्नी को खो देने का दुख साफ देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘तुम बहुत जल्दी चली गईं’…, शेफाली जरीवाला के निधन पर सेलिब्रिटीज ने किया भावुक पोस्ट
आज आ सकती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो उस वक्त का है, जब पराग त्यागी पत्नी शेफाली जरीवाला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजे जाने के बाद बाहर निकले थे। वीडियो में एक्टर बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि शेफाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज शनिवार तक आ सकती है।
सेलेब्स ने निधन पर जताया दुख
उधर, शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री को भी जोर का झटका लगा है। किसी ने सोचा तक नहीं था कि एक्ट्रेस के साथ इस तरह का हादसा हो जाएगा। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक सेलेब्स ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines