'तुम बहुत जल्दी चली गईं'..., शेफाली जरीवाला के निधन पर सेलिब्रिटीज ने किया भावुक पोस्ट

Shefali Jariwala Death: 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हर कोई शॉक्ड है। सेलिब्रिटीज से लेकर उनके फैंस इस खबर से काफी दुखी हैं। कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर काफी भावुक पोस्ट भी किए हैं।

Shefali Jariwala

शेफाली निधन पर जताया शोक Credit- @shefalijariwala

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ गर्ल और ‘बिग बॉस 13’ की एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के अकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। 42 साल की कम उम्र में उनके निधन से सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस काफी दुखी हैं। जानकारी के अनुसार, 27 जून की देर रात तबियत बिगड़ने पर उनको बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया था। सूत्रों के अनुसार उनकी मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

उनकी मौत के बाद मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख शेयर किया है। अली गोनी, मीका सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर मोनालिसा ने शेफाली को याद किया है।

सेलिब्रिटीज ने जताया दुख

शेफाली के निधन पर कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं और उनके साथ बिताए पल साझा किए हैं। ‘बिग बॉस 13’ के सह-प्रतियोगी अली गोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। उनकी हंसी और जिंदादिली हमेशा याद रहेगी।

वहीं, सिंगर मीका सिंह ने लिखा कि ‘मेरी दोस्त शेफाली, तुम्हारी मुस्कान और ऊर्जा को कोई नहीं भूल सकता। तुम बहुत जल्दी चली गईं। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा कि ‘यह विश्वास करना मुश्किल है कि शेफाली अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी जीवंतता हर मुलाकात में छलकती थी। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।’

अभिनेता कुशाल टंडन ने ‘बिग बॉस’ के पलों को याद करते हुए लिखा, ‘वह एक जिंदादिल इंसान थीं, जिन्होंने हर पल को खुलकर जिया। यह खबर दिल तोड़ने वाली है।’

‘बिग बॉस’ के सह-प्रतियोगी राजीव अदातिया ने लिखा, ‘यह बहुत दुखद है। शेफाली की ऊर्जा और सकारात्मकता हमेशा याद रहेगी।’

एक्ट्रेस मोनालिसा ने लिखा कि ‘शेफाली का यूं चले जाना अविश्वसनीय है। उनकी हंसी और दोस्ती हमेशा याद रहेगी।

फैंस ने भी जताया दुख

शेफाली के प्रशंसकों ने उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट और ‘कांटा लगा’ के वीडियो को शेयर करते हुए शोक जताया। सोशल मीडिया पर एक फैंस Dreams_realites ने लिखा कि ‘कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में उनका यूं चले जाना दिल तोड़ देने वाला है। उनकी मुस्कान, उनकी अदाएं हमेशा याद आएंगी। रेस्ट इन पीस, शेफाली। वहीं, Vershasingh26 ने लिखा कि ‘समय का सच में कोई भरोसा नहीं। 42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला की मृत्यु हो गई। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से होना बताई जा रही है।’ इसके साथ ही AapkiPriyaa नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया कि ‘उनके दोस्त विक्की लालवानी के द्वारा IG पर शेयर किए पोस्ट के अनुसार, अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी और उन्हें उनके पति पराग त्यागी द्वारा अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।’

10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ‘कांटा लगा’ सॉन्ग

शेफाली जरीवाला ने 2002 में रीमिक्स म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से मनोरंजन जगत में कदम रखा और रातोंरात मशहूर हो गईं। इस गाने ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ और ‘थॉन्ग गर्ल’ के नाम से घर-घर में पहचान दिलाई। उनके आकर्षक डांस और बोल्ड अंदाज ने युवाओं को दीवाना बना दिया। यह गाना यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया, जो उस दौर में एक बड़ी उपलब्धि थी।

शेफाली ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उन्होंने यह वीडियो केवल 7,000 रुपये में और मौज-मस्ती के लिए शूट किया था, लेकिन इसने उनके करियर को नई दिशा दी। 2018 में, उन्होंने ALT बालाजी की वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ में श्रेयस तलपड़े के साथ मुख्य भूमिका निभाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी छाप छोड़ी। 2024 में, वह टीवी शो ‘शैतानी रस्में’ में नजर आई थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ