Bigg Boss Contestants Who Died: ‘कांटा लगा’ फेम बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला की अचानक मौत हो जाने से TV इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं एक्ट्रेस-मॉडल के निधन की खबरों के बीच रियलिटी शो बिग बॉस सुर्खियों में है। क्योंकि बिग बॉस को शापित कहा गया है। पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने बिग बॉस को शापित बताया है। हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला दोस्त थीं और दोनों ही बिग बॉस-13 का हिस्सा थीं।
हिमांशी ने शेफाली के साथ अपनी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की और कैप्शन दिया कि बिग बॉस, वह जगह ही शापित है। आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा? कहीं इस पोस्ट के साथ वे उन सभी लोगों को तो याद नहीं कर रहीं, जो बिग बॉस रियलिटी शो कर चुके थे और उनकी मौत हो चुकी है। क्योंकि शेफाली जरीवाला बिग बॉस कंटेस्टेट थीं और उनसे पहले 4 और बिग बॉस कंटेस्टेंट इसी तरह अचानक दुनिया को अलविदा कह गए थे। आइए उनके बारे में जानते हैं…
सिद्धार्थ शुक्ला
बालिका वधू धारावाहिक फेम सिद्धार्थ शुक्ला रियलिटी शो बिग बॉस-13 के विनर थे। इसी सीजन की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला थी। सिद्धार्थ का निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ था। उस समय वे 40 साल के थे और उनकी मौत होने का कारण कार्डियक अरेस्ट था। बिग बॉस-13 की ट्रॉफी जीतने के बाद सिद्धार्थ ने काफी नाम कमाया था, लेकिन उनकी अचानक मौत ने TV इंडस्ट्री और उनके फैंस को सदमे में डाल दिया था।
प्रत्युषा बनर्जी
बालिका वधू धारावाहिक की ‘आनंदी’ एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी का असामयिक निधन तो TV इंडस्ट्री और उनके फैंस के साथ-साथ पूरे देश के लिए शॉकिंग था। प्रत्युषा बिग बॉस-7 की कंटेस्टेंट थी और एक अप्रैल 2016 को उनका निधन हुआ था। उस समय वे सिर्फ 24 साल की थी। उन्होंने सुसाइड किया था और बताया गया था कि डिप्रेशन में उन्होंने मौत को गले लगाया। उनकी मौत के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेंटल हेल्थ की चर्चा होने लगी थी।
सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट थीं। सोनाली भारतीय जनता पार्टी की नेता थी। भाजपा की महिला शाखा और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थी। सोनाली का निधन गोवा में 42 साल की उम्र में 22 अगस्त 2022 को हुआ था। उनकी मौत का कारण भी कार्डियक अरेस्ट था।
स्वामी ओम
बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट स्वामी ओम विवादों में रहने वाले व्यक्ति थे। वे अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के कारण सुर्खियों में रहते थे। उनका निधन 3 फरवरी 2021 को 63 साल की उम्र में हुआ था। शो से एविक्ट होने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। वे कोरोना संक्रमित हो गए थे और उन्हें लकवा हो गया था।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
4 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines