हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मॉडल, मर्डर और मिस्ट्री... गले पर घाव, नहर में लाश, Sheetal Simmi Chaudhary के परिवार को किस पर शक?

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हर कोई सिम्मी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। इस बीच अब सिम्मी के परिवार ने एक शख्स पर शक जताया है।

विज्ञापन
सिम्मी के परिवार को किस पर शक? image credit- twitter

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के मर्डर की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। सिम्मी के फैंस, उनके चाहनेवाले और परिवार वाले इस खबर के बाद बेहद परेशान है। सिम्मी की फैमिली पर तो मानें दुख का पहाड़-सा ही गिर गया है। हर कोई सिम्मी की आत्मा की शांत के लिए दुआ कर रहा है। इस बीच अब सिम्मी की हत्या का शक परिवार ने एक शख्स पर जताया है। आइए जानते हैं कि मॉडल के परिवार को किस पर शक है?

सिम्मी के परिवार को किस पर शक?

आजतक की एक रिपोर्ट की मानें तो सिम्मी की फैमिली का आरोप है कि शीतल के मर्डर में सुनील का हाथ हो सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है और ये बस परिवार की आशंका है। वहीं, शीतल की बहन की मानें तो उनका कहना है कि सिम्मी ने उन्हें वीडियो कॉल किया था और सिम्मी ने अपनी बहन से कहा था कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें मजबूर करने की कोशिश कर रहा था।

सिम्मी का मर्डर प्लान मर्डर

पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मामले में कुछ भी सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है? इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सिम्मी का मर्डर प्लान मर्डर लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शीतल को मारा कहीं गया है और उनकी लाश मिली कहीं और है। बता दें कि मर्डर के बाद सिम्मी की लाश को नहर में फेंक दिया गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है और जहां पर सिम्मी की लाश मिली है, उस जगह को भी अच्छी तरह से सर्च किया जा रहा है। साथ ही वहां के CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन डेटा की भी सर्चिंग चल रही है। सिम्मी हत्या मामले में सोनीपत पुलिस ने डीएसपी राजबीर सिंह के हवाले से जानकारी दी है कि सिम्मी के गले पर गहर घाव है और इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी हत्या की गई है और ये कोई हादसा नहीं है। सिम्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए जा चुका है। देखना होगा कि रिपोर्ट में क्या सामने आता है?

यह भी पढ़ें- First Copy के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना, कब आएगी Munawar Faruqui की सीरीज?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें