First Copy के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना, कब आएगी Munawar Faruqui की सीरीज?

मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ‘फर्स्ट कॉपी’ में मुनव्वर फारूकी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि सीरीज के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना है?

First Copy

फर्स्ट कॉपी के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना? image credit- instagram

बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज 16 जून को मुनव्वर की इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद दमदार है। ऐसे में अब इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों का क्या कहना है? और इंटरनेट यूजर्स ने इसे कैसा बताया है? आइए जानते हैं…

‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर

मुनव्वर फारूकी की सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने इसकी तारीफ की है। एक यूजर ने सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद कहा कि मुनव्वर की एक्टिंग भी कमाल की है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुनव्वर ने क्या कमाल कर दिया। तीसरे यूजर ने कहा कि मुनव्वर की एक्टिंग भी उनकी तरह कमाल है। एक और यूजर ने लिखा कि एंटरटेनमेंट का अगला चेहरा अपना मुन्ना। एक और यूजर ने लिखा कि मुनव्वर की एक्टिंग के लिए एक्साइटेड।

यूजर्स ने की तारीफ

एक अन्य यूजर ने कहा कि मैंने इसके लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। एक और यूजर ने लिखा कि ये इतिहास रचने वाली है। एक और यूजर ने कहा कि मुनव्वर किंग। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं। कुल मिलाकर लोगों को मुनव्वर की आने वाली सीरीज का ट्रेलर खूब पसंद आया है। अब सब इस सीरीज के आने का इंतजार कर रहे हैं।

First Copy

20 जून से होगी स्ट्रीम

मुनव्वर की सीरीज की रिलीज की बात करें तो ‘फर्स्ट कॉपी’ को 20 जून से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि सीरीज के ट्रेलर को मुनव्वर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मुनव्वर ने इसे शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि नाम ‘फर्स्ट कॉपी’ है, पर ये शो 100% ओरिजनल है। मिलते हैं 20 जून को, सिर्फ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर। अब देखना होगा कि सीरीज के आने के बाद इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? ट्रेलर के आने के बाद फैंस में सीरीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ