Best of Luck Nikki फेम एक्ट्रेस Sheena Bajaj बनीं मां, फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई

Sheena Bajaj Blessed With Baby: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मां बन गई हैं. शादी के 6 साल बाद शीना बजाज और रोहित पुरोहित पेरेंट्स बने हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के इस दुनिया में आने की अनाउंसमेंट कर दी है.

Sheena Bajaj, Rohit Purohit

शीना बजाज और रोहित पुरोहित बने मम्मी-पापा. (Photo Credit- Social Media)

Sheena Bajaj Blessed With Baby: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शीना बजाज ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज दी है. शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने अप्रैल में अनाउंस किया था कि ये दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं. शीना बजाज ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करने के बाद अब एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि वो मां बन गई हैं. शीना बजाज ने 15 सितंबर को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है. अब एक्ट्रेस का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

शीना बजाज ने बेबी बॉय को दिया जन्म

शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि उन्हें बेटा हुआ है. कपल ने शादी के 6 साल बाद पेरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की है. दोनों पेरेंट्स बनकर ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं. अब इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर बांटते ही लोगों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है. एक्टर रोमित राज ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘शीना बजाज और रोहित पुरोहित और परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं. सुपर न्यूज…. भगवान बच्चे को सारी खुशियां, प्यार और सफलता दें.’

विज्ञापन

सेलेब्स ने पोस्ट देख दी बधाई

एक्टर अनिरुद्ध दवे ने लिखा, ‘बधाई हो, खूब सारा प्यार और छोटे को आशीर्वाद.’ एक्टर समर्थ जुरेल ने लिखा है, ‘मैं चाचू.’ एक्टर विशाल सिंह ने भी खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं तो चाचा बन गया. बढ़िया जी बढ़िया.’ अब इस लिटिल प्रिंस पर सभी फैंस और सेलेब्स प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं और कपल को इस जर्नी की बधाई दे रहे हैं. ऐसा लग रहा है ये पोस्ट सोशल मीडिया पर पॉजिटिविटी ले आया है. हर तरफ खुशियां ही खुशियां दिखाई दे रही हैं.

फैंस देखना चाहते हैं बेबी का चेहरा

हालांकि, अभी तक कपल ने अपने बेबी का फेस रिवील नहीं किया है. न ही शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने अपने बच्चे का नाम बताया है. अब फैंस डिमांड कर रहे हैं कि वो जल्द ही उनके बेबी का चेहरा देखना चाहते हैं. अब देखना होगा कि कपल कब अपने लाडले की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर करते हैं. आपको बता दें, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से रोहित टीवी पर पॉपुलर हुए हैं, जबकि शीना को पॉपुलर शो ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’ के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ