Rashami Desai, Rashami Desai Divorce, Rashami Desai love life
विज्ञापन

टीवी की 'नागिन' को 39 की उम्र में भी नहीं मिला सच्चा प्यार, तलाक; मिसकैरेज और धोखे का झेला दर्द

Popular TV Actress: टीवी की इस हसीना ने 39 साल की उम्र में सच्चे प्यार की उम्मीद खो दी है. दोबारा घर बसाने के लिए सही पार्टनर के लिए तरस रहीं इस एक्ट्रेस का अब दर्द छलका है.

Popular TV Actress: टीवी की पॉपुलर ‘नागिन’ 39 की हो चुकी हैं और अभी तक सिंगल हैं. ये एक्ट्रेस लव लाइफ में काफी अनलकी रही हैं. शादी टूटने और बच्चा खोने के साथ-साथ उन्होंने बॉयफ्रेंड से मिले धोखे को भी सहा है. ये एक्ट्रेस रश्मि देसाई हैं, जो ‘बिग बॉस’ के घर में अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खूब सुर्खियों में रही थीं. अब वो सही पार्टनर की तलाश में हैं. कई लड़कों को डेट करने के बाद भी रश्मि को अभी तक सच्चा प्यार नहीं मिला है. नंदीश संधू संग रश्मि ने घर तो बसाया था, लेकिन इनका रिश्ता इतना उलझा कि टूटकर बिखर गया.

मिसकैरेज और टूटी शादी के बाद रश्मि ने अरहान खान को डेट कर प्यार को एक और मौका दिया था. हालांकि, रश्मि का दिल एक बार फिर जोर से टूटा. अब पारस छाबड़ा के शो पर रश्मि ने कहा है कि वो रिलेशनशिप के टॉपिक में स्ट्रगल कर रही हैं. अब एक्ट्रेस को लगने लगा है कि शादी उनके लिए ही नहीं है. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि इस जन्म में उन्हें पार्टनर मिलेगा. उम्मीद खो चुकीं रश्मि को लगता है कि उनकी जिंदगी में कोई तो ऐसा मैच्योर इंसान होना चाहिए, जो उन्हें वो जैसी हैं वैसे ही अपना ले. उन्हें गलत होने पर समझाने और साथ निभाने वाले पार्टनर की तलाश है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ