ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan पहुंची अबु धाबी, लिखा- 'मेरी जान'

Hina Khan: हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उन्होंने इस साल बहुत दर्द झेला है। अब इलाज के बीच वो अबु धाबी पहुंच गई हैं, और वहां पर इंस्टा स्टोरी पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ कनेक्ट हैं।

Hina Khan

हिना खान

Hina Khan: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के लिए साल 2024 परेशानियों वाला रहा। वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। वहीं इन दिनों वो अबु धाबी में हैं और क्रिसमस वेकेशन को फुल इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनका नया लुक देख फैंस तो बहुत खुश हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपने हैप्पी डेज की फोटो डाली हैं और पोस्ट पर एक कमेंट पर रिएक्ट करते हुए अपने दिल की बात कही है। आइए एक झलक देखें हिना की जो दर्द के बीच भी हंसना जानती हैं।

नो फिल्टर फोटो की शेयर

हिना खान के बारे में ये बात तो सभी जानते हैं कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहते हुए हर दर्द को साझा किया है। वहीं अब वो अपने हैप्पी डेज के मूवमेंट भी शेयर कर रही हैं।

Hina Khan

हाल ही में हिना खान अबु धाबी के लिए रवाना हुई हैं।  उन्होंने वहां से अपनी एक नो फिल्टर फोटो शेयर की है, जिसमें बिना मेकअप के भी वो बहुत हसीन लग रही हैं।

Hina Khan

फेवरेट फूड इंजॉय करती दिखीं हिना

हिना खान ने कैंसर जैसी बीमारी का डटकर सामना किया है। अब दवा खाकर परेशान हो चुकी एक्ट्रेस अबु धाबी में अपना फेवरेट फूड इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शानदार डिश की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने किसी डेजर्ट की वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसमें ऊपर से लिखा है F.S जो देखने में ही इतनी लजीज हो वो खाने में कितनी शानदार होगी।

Hina Khan

क्रिसमस इंजॉय कर रही हिना ने लिखा मेरा सुकून

हिना खान अबु धाबी में क्रिसमस वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वो सैन्टा से भी मिलीं और उन्होंने इसकी फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की।

वहीं एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं जिनमें ब्लू एंड व्हाइट आउटफिट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने वो बहुत हसीन लग रही हैं। उनकी इन फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Hina Khan

Hina Khan

उन्हीं पर रिएक्ट करते हुए हिना खान ने लिखा ‘मेरी जान’। वहीं किसी निरमुहा ने लिखा- तुम क्रिसमस की लाइट से ज्यादा चमक रही हो। इस पर रिएक्ट करते हुए हिना ने लिखा- मेरा सुकून। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ