Shatrughan Sinha Warned Trollers: जबसे सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की है, वो तबसे ही चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर को लेकर तमाम तरह की बातें हुई। शादी की चर्चा थमी भी नहीं कि एक्ट्रेस के मां बनने की अफवाह उड़ गई और फिर से सोनाक्षी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि अब सोनाक्षी के पिता अपनी बेटी के सपोर्ट में आ गए हैं। जी हां, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटी का पक्ष लिया है और ट्रोलर्स को चेतावनी दे दी है।
शत्रुघ्न ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी
जी हां, सोनाक्षी के पिता यानी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। शत्रुघ्न ने कहा कि सोनाक्षी की शादी को लेकर लोगों ने उनके परिवार के खिलाफ बहुत घिनौना अभियान चलाया है। शत्रुघ्न ने आगे कहा कि जो होना था तो गया, लेकिन अब इसके आगे वो ये सब बिल्कुल नहीं सहने वाले। एक्टर ने कहा कि उन्होंने कई बड़ी चीजों का सामना किया है। ऐसे में उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है।
हमारी फैमिली निशाने पर क्यों?
इसके आगे शत्रुघ्न ने सोनाक्षी की शादी पर भी बात की। एक्टर ने कहा कि हम भी एक नॉर्मल फैमिली की तरह ही रहते हैं, लेकिन हमारी घर की शादी को लेकर इतनी चर्चा क्यों? हमारा ही परिवार निशान पर क्यों आया? ये हमसे ज्यादा आप जानते हैं और हमने इसकी कभी डिमांड भी नहीं की थी। शत्रुघ्न ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी ने दूसरे धर्म में शादी की है, लेकिन हमारे परिवार को निशाना बनाया गया। इसलिए यहां मैं ये साफ करना चाहता हूं कि अगर मेरे परिवार पर कोई आंच आई तो मैं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा।
लव सिन्हा ने दी थी सफाई
शत्रुघ्न ने इसके आगे लव के सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने पर भी बात की। जी हां, इस दौरान एक्टर ने कहा कि अगर किसी परिवार के अंदर की बात है, तो वो घर के अंदर ही रहनी चाहिए। शत्रुघ्न ने कहा कि कौन-सा परिवार ऐसा है, जहां पर असहमति नहीं होती? हर फैमिली में कुछ चीजों पर सभी सहमत नहीं होते हैं। हालांकि कुछ भी हो हमारा परिवार एक है और हमें कोई तोड़ नहीं सकता। बता दें कि इससे पहले लव सिन्हा ने अपने एक पोस्ट में शादी में शामिल ना होने की वजह को साफ किया था।
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म… आ गई Kalki 2898 AD की OTT रिलीज डेट! जानें कब-कहां रिलीज होगी फिल्म?
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
8 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
9 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
10 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
12 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
14 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
15 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines