इंतजार खत्म... आ गई Kalki 2898 AD की OTT रिलीज डेट! जानें कब-कहां रिलीज होगी फिल्म?

Kalki 2898 AD OTT Release Date: प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है। जी हां, दर्शकों के लिए खुशखबरी है अब आप घर बैठे इस फिल्म को देख पाएंगे।

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

विज्ञापन

Kalki 2898 AD OTT Release Date: हाल ही में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और टिकट विंडो पर नोटों की बारिश हो गई। हालांकि कुछ लोगों ने अभी भी इस फिल्म को नहीं देखा है और लोग इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। तो भई जिन लोगों को इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के इंतजार है, उनके लिए खुशखबरी है, क्योंकि फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है।

ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म जुलाई के अंत में रिलीज होगी। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में अंग्रेजी सब-टाइटल्स के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में अंग्रेजी सब-टाइटल्स के साथ रिलीज होगी। हालांकि अभी इसको लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है और ये बस रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है।

विज्ञापन

मेकर्स नहीं करना चाहते जल्दबाजी

इतना ही नहीं बल्कि अभी ये भी चर्चा हो रही है कि फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को सितंबर के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर लाया जाए। इसको लेकर मेकर्स अभी इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर कंफ्यूज है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जी हां, इसलिए मेकर्स इसकी रिलीज को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहते और इसलिए फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खूब सोच-समझकर फैसला लिया जा रहा है। हालांकि रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर दस्तक देगी।

भारत की महंगी फिल्मों में से एक है ये फिल्म

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की बात करें तो ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के आखिरी तक 1000 करोड़ रुपये कमा लेगी।

फिल्म में हैं कई बड़े सितारे

गौरतलब है कि वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और प्रभास सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म में दिशा पटानी, सास्वता चटर्जी और शोभना भी अभिनय कर रही हैं। ऐसे में जाहिर है कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करेगी। बता दें कि इस फिल्म 27 जून को दुनिया भर में छह भाषाओं में रिलीज किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ