क्या Heeramandi फेम एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां? Sanjay Leela Bhansali से है खास रिश्ता

नेटफ्लिक्स की सीरीज हीरामंडी फेम एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ रही है। जी हां सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक अभिनेत्री अपने पहले बेबी के स्वागत की तैयारी कर रही हैं।

Heeramandi Cast

Heeramandi Cast

हीरामंडी फेम एक्ट्रेस और मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की भांजी शार्मिन सहगल इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी प्रेग्नेंसी की खबर। खबरें हैं कि शार्मिन और उनके पति अमन मेहता अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। शादी के एक साल बाद ये कपल अपने नए जीवन अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है।

विज्ञापन

अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर

शार्मिन सहगल ने 2023 में बिजनेसमैन अमन मेहता से शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों अहमदाबाद में बस गए थे, लेकिन अब खबर है कि शार्मिन मुंबई लौट आई हैं और अपनी डिलीवरी की तैयारियों में जुटी हैं। कहा जा रहा है कि वो इस समय अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रही हैं और पूरी तरह से इस नए सफर के लिए तैयार हो रही हैं। विक्की लालवानी की इंस्ट्रागाम पोस्ट के मुताबिक शर्मिन इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो मां बन जाएंगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vickey Lalwani (@iamvickeylalwani)

हीरामंडी से हुई ट्रोलिंग 

साल 2024 में नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में शार्मिन ने ‘आलमजेब’ का किरदार निभाया था। हालांकि दर्शकों को उनका अभिनय कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर बेजान और ‘बिना एक्सप्रेशन वाली’ अदाकारा कहकर ट्रोल किया गया। शार्मिन को इन आलोचनाओं का काफी सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

अब ट्रोलिंग का दिया करारा जवाब

शार्मिन ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी आलोचना को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि शुरुआत में वो हर तरह के कमेंट्स से दूरी बना रही थीं और सोशल मीडिया पर भी कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि आलोचना के साथ-साथ तारीफ भी हो रही है, जिसे वो नजरअंदाज कर रही थीं। यही वजह है कि उन्होंने अब अपनी परफॉर्मेंस पर आए हर फीडबैक को पॉजिटिव तरीके से लेना शुरू किया।

फिल्मी बैकग्राउंड की विरासत

शार्मिन फिल्ममेकर दीपक सहगल और बेला भंसाली की बेटी हैं। उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से गहरा नाता है और खुद संजय लीला भंसाली की फिल्मों में उनका प्रभाव देखा गया है। यही वजह है कि शार्मिन की हर एक चाल पर मीडिया की नजर बनी रहती है।

विज्ञापन

फिलहाल शार्मिन ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अपने परिवार पर पूरा ध्यान दे रही हैं। माना जा रहा है कि डिलीवरी के बाद वो फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ