Sharmila Tagore: दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को एक्टिंग के साथ-साथ उनके ड्रेसिंग सेंस और ग्रेस के लिए भी जाना जाता है। वो अपने जीवन में काफी अनुशासित भी हैं, लेकिन एक वक्त था जब वो काफी लापरवाह थीं। शर्मिला के साथ हुई एक घटना ने उन्हें जीवन में अनुशासित बना दिया।
इस बात का जिक्र खुद शर्मिला टैगोर ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। शर्मिला टैगोर की नानी लतिका टैगोर रवींद्रनाथ टैगोर के भाई दुजेंद्र नाथ टैगोर की पोती थीं। शर्मिला टैगोर की मां इरा बरुआ रवींद्रनाथ की लेखनी और पेंटिंग से काफी प्रभावित थीं। टैगोर उन्हें जो भी किताबें या पेंटिंग देते वो उन्हें बड़े जतन से रखतीं थीं।
यह भी पढ़ें- OMG 2 Har Har Mahadev Song Out: माथे पर भस्म और जटाएं खोल अक्षय कुमार ने किया शिव तांडव, ‘हर हर महादेव’ रिलीज
टैगोर की साइन की हुई किताब स्कूल लेकर चलीं गईं थीं शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर तब 12 साल की थीं। उन्हें एक दिन उनकी मां ने रवींद्रनाथ टैगोर का साइन किया हुआ उपन्यास, ‘गोरा’ दिया और कहा कि वो इसे संभालकर रख दें। जब शर्मिला ने टैगोर की साइन की हुई किताब देखी तो मां को बिन बताए वो किताब स्कूल लेकर चलीं गईं।
शर्मिला से खो गया रवींद्रनाथ का उपन्यास
उन्होंने स्कूल में सभी को बताया कि उनके पास रवींद्रनाथ टैगोर की साइन की हुई किताब है। शाम को जब वो घर लौटीं और अपने बैग में देखा तो रवींद्रनाथ का उपन्यास गायब था। शर्मिला ने किताब बहुत ढूंढा लेकिन नहीं मिला तो ये बात उन्होंने अपनी मां से बता दी। उनकी ये बात सुन शर्मिला की मां इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने शर्मिला से बोलना ही छोड़ दिया। उन्होंने कई महीनों तक शर्मिला से बात नहीं की। इस घटना ने शर्मिला टैगोर की अनुशानशीन जिंदगी बदल दी।
‘अपूर संसार’ से की थी करियर की शुरुआत
शर्मिला टैगोर ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म ‘अपूर संसार’ से की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म थी, ‘कश्मीर की कली।’ शर्मिला टैगोर ने फिल्म जगत में चली आ रही रूढ़ियों को तोड़ने का भी काम किया। फिल्म ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ में उन्होंने बिकिनी पहना। यह पहली बार था जब किसी अभिनेत्री ने फिल्मों में बिकिनी पहना हो। शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर और पटौदी नवाब मंसूर अली खान से शादी की। शर्मिला टैगोर के दोनों बच्चों, सैफ अली खान और सोहा अली खान ने अपनी मां की तरह ही एक्टिंग को चुना है।
संबंधित खबरें
नाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
49 mins agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
5 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
6 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
8 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
16 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
21 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines