OMG 2 Har Har Mahadev Song Out: माथे पर भस्म और जटाएं खोल अक्षय कुमार ने किया शिव तांडव, 'हर हर महादेव' रिलीज

OMG 2 Har Har Mahadev Song Out

OMG 2 Har Har Mahadev Song Out

विज्ञापन

OMG 2 Har Har Mahadev Song Out: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ का नया गाना ‘हर हर महादेव’ रिलीज हो गया है। अभय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम गाने को शेयर किया है।

साथ ही जी म्यूजिक कंपनी ने भी फिल्म के नए गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस को भी हर हर महादेव खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

Har Har Mahadev सॉन्ग रिलीज

इस गाने में अक्षय कुमार भस्म लगाए, जटाएं खोल शिव तांडव करते नजर आ रहे हैं।वहीं, इस गाने को विक्रम ने गाया है। साथ ही इस गाने का म्यूजिक Vikram Montrose ने ही कंपोज किया है। इसके लिरिक्स को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। अक्षय कुमार के साथ-साथ इस गाने में सभी शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। कुल मिला के ये गाना सावन महीने में शिव भक्ति में डुबो देने वाला है।

CBFC की टीम ने देखी फिल्म

बता दें कि हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की रिवाइजिंग टीम ने इस फिल्म को देखा है। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी खुद भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को 20 कट्स करने के लिए कहा गया है। साथ ही फिल्म को एडल्ट वाला सर्टिफिकेट यानी A सर्टिफिकेट देने की पेशकश की गई है।

विज्ञापन

फिल्म को A सर्टिफिकेट

बता दें कि फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’, ‘गदर 2’ के साथ 11 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, फिल्म को A सर्टिफिकेट देने का मतलब है कि इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के बच्चे थिएटर जाकर नहीं देख सकते। रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में मेकर्स को अभी तक ‘शो कॉज’ नोटिस नहीं भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ