---विज्ञापन---

जब आधी रात में Sharmila Tagore को हटवाने पड़े अपने बिकिनी वाले पोस्टर, संसद तक मचा था हंगामा

Sharmila Tagore Birthday: शर्मिला टैगोर सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने पहली बार बिकिनी पहनी थी। उस वक्त यह मुद्दा संसद में भी गूंजा था।

---विज्ञापन---

Sharmila Tagore Birthday: 60, 70 और 80 के दशक में शर्मिला टैगोर सिल्वर स्क्रीन पर राज करती थीं। बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने जमाने में कई हिट फिल्में दी हैं और वह बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल रही हैं। शर्मिला टैगोर ने कश्मीर की कली से लेकर बिकिनी अवतार तक सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने पहली बार बिकिनी पहनी थी। अभिनेत्री आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए आज आपको उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ खास बातें बताते हैं।

काफी चर्चा में रही थीं शर्मिला टैगोर

---विज्ञापन---

बात साल 1967 की है, जब फिल्म एन ईवनिंग इन पेरिस रिलीज हुई थी। उस वक्त एक्ट्रेस का बिकिनी पहनना तो दूर सोचना भी गुनाह की तरह माना जाता था। उस वक्त में शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहनी तो संसद तक तहलका मच गया था। इसके लेकर वह काफी चर्चा में रहीं थीं। ऐसा माना जाता है कि भारत में यह पहला मौका था जब किसी चर्चित अदाकारा ने बिकिनी पहनी थी।

Sharmila Tagore

image credit: social media

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: इस साल इन सेलेब्स के घर बजी शादी की शहनाई, खूब हिट हुए दूल्हा-दुल्हन के लुक्स

---विज्ञापन---

बिकिनी पहनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस

साल 1966 में फिल्मफेयर मैगजीन के अगस्त इशू के कवर पेज पर शर्मिला बिकिनी पहनी नजर आईं। भारतीय दर्शकों ने किसी एक्ट्रेस को पहले बार बिकिनी में पोज देते देखा, तो बवाल मच गया। कॉन्ट्रोवर्सी इतनी बढ़ गई कि संसद में भी यह मुद्दा उठाया गया। बता दें, शर्मिला अपने दौर की ऐसी पहली ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने किसी मैगजीन के लिए बिकिनी फोटोशूट करवाया था। इतना ही नहीं वह फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बिकिनी पोज देने वाली भी पहली इंडियन एक्ट्रेस बनीं।

---विज्ञापन---

रातोंरात हटवाए पोस्टर

---विज्ञापन---

यह उस समय की बात है जब शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी का अफेयर काफी चर्चा में था। फिल्म में बिकिनी सीन देकर उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। मुंबई में हर जगह उनके बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए थे जिनमें शर्मिला टैगोर बिकिनी पहने हुईं थीं, तभी एक दिन शर्मिला टैगोर को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं, तब शर्मिला टैगोर ने उस फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और मुंबई की हर जगह से अपनी बिकिनी वाले पोस्टर रातोंरात हटवा दिए थे।

First published on: Dec 08, 2023 07:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola