Sab Moh Maya Hai Release on Direct TV: आए दिन सिनेमाघरों में और ओटीटी (OTT) के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनको दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको न सिनेमाघरों का सहारा मिला न किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा मिला। हार कर इस फिल्म को अब ऐसी जगह रिलीज किया जा रहा है, जहां लोग इसको फ्री में देख सकते हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिस पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज थे।
साथ ही लोगों को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया था, जिसका अंदाजा ट्रेलर के वीडियो पर आए हजारों कमेंट्स से लगाया जा सकता है, लेकिन बावजूद इसके ये फिल्म डायरेक्ट टीवी पर रिलीज होने जा रही है। जी हां… हम यहां एक ऐसी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, जिसकी कहानी बहुत दिलचस्प है। ये फिल्म परिवार, रिश्तों ओर सपनों की खोज के सफर पर ले जाती है। ये फिल्म आज यानी 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
शरमन जोशी और अन्नू कपूर की फिल्म ‘सब मोह माया है’
इस फिल्म में दर्शकों को ख्वाहिशों की उलझनें, जिम्मेदारियां और त्याग की गहराइयों के बारे में बताया गया है, जो आम इंसान हर दिन देखता और करता है। ये फिल्म शरमन जोशी (Sharman Joshi) और अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की फिल्म ‘सब मोह माया है’ (Sab Moh Maya Hai) है। इस फिल्म की कहानी रामनरेश मिश्रा और उनके बेटे पीयूष की दिल छू लेने वाली कहानी है, जो उज्जैन में रहते हैं।
रामनरेश एक जिलाधिकारी कार्यालय में चपरासी की नौकरी करता है, जो जल्द ही रिटायर होने वाला है और अपने बेटे की सरकारी नौकरी के लिए उसको जूझना पड़ता है। ये फिल्म आज यानी 18 नवंबर को 7 बजे टीवी के Zee अनमोल सिनेमा पर और 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे Zee सिनेमा और Zee सिनेमा एचडी पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Leo से The Railway Men तक… इस हफ्ते OTT पर इन फिल्मों की गूंजेगी दहाड़; वीकेंड हो जाएगा मजेदार
क्यों डायरेक्ट TV पर रिलीज हो रही है ये फिल्म?
शरमन जोशी और अन्नू कपूर की फिल्म ‘सब मोह माया है’ (Sab Moh Maya Hai Release on Direct TV) काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में खबर आई कि फिल्म को थिएटर्स में जगह नहीं मिल पा रही है और न ही कोई इस फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने को तैयार है। ऐसे में मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म को डायरेक्ट टीवी पर रिलीज करने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
46 mins agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
49 mins ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
1 hr agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
12 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
16 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
18 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
21 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines