Chhath Puja 2024 Sharda Sinha Song: छठ पूजा (Chhath Puja 2024) का पर्व शुरू हो गया है और इसी बीच भोजपुरी फैंस के लिए बुरी खबर आई है। पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का निधन हो गया है। वह दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर पर थीं। शारदा सिन्हा बिहार के लोकगायन में बेहद चर्चित नाम थीं। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।
छठ पूजा के पावन पर्व के मौके पर तो उनके गीतों के बिना तो छठी मैया (Chhathi Maiya) की पूजा अधूरी है। नहाय खास से लेकर खरना (Kharna) और सूर्य अर्घ्य (Surya Arghya) तक सिंगर ने कई सारे छठ पूजा के गाने गाए हैं। आइए हम आपको उनके कुछ सुपरहिट सॉन्ग की लिस्ट देते हैं।
‘दुखवा मिटाईं छठी मईया.. रउए आसरा हमार’ (Sharda Sinha Song)
हाल ही में छठ पूजा के लिए शारदा सिन्हा का अस्पताल से एक गाना रिलीज हुआ है दु’खवा मिटाईं छठी मईया.. रउए आसरा हमार’ इस गाने को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। अगर आप भी छठी मैया को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जल्दी से इस गाने को प्ले लिस्ट में शामिल कर लें।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार की बेटी, एक्टिंग करियर रहा फ्लॉप, छोड़ी इंडस्ट्री; बनी क्रिकेटर की दुल्हन, बताएं कौन?
‘केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके’
छठ पूजा हो और शारदा सिन्हा के गाने प्ले न हों तो पूजा अधूरी सी लगती है। आज से छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर शारदा के छठ गीत ‘केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके’ को प्ले करना तो बनता ही है।
‘पटना के घाट पर हम हूं अरगिया देबई हे छठी मईया’
बिहार में छठ पूजा को दिवाली और होली से बड़ा पर्व माना जाता है। जो लोग छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं वो कुछ भक्तिमय गीत भी गाते हैं। आप शारदा सिन्हा के गाने ‘पटना के घाट पर हम हूं अरगिया देबई हे छठी मईया’ को सुन सकते हैं।
‘सोना सट कुनिया हो दीनानाथ हे घूमइछा संसार’
शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड में तो गाने गाए ही हैं, लेकिन भोजपुरी सॉन्ग में खास तौर पर छठ पूजा के गीत में उन्हें एक अलग ही महारत ही हासिल है। सिंगर के ‘सोना सट कुनिया हो दीनानाथ हे घूमइछा संसार’ गाने को आप तुरंत प्ले करें और माहौल को भक्तिमय बनाएं।
‘आठ ही काठ के कोठरिया हो दीनानाथ, रूपे छन लागल केवाड़’
छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए सुहागिन महिलाएं छठ पूजा मनाती हैं। ये व्रत बहुत ही कठीन होता है ऐसे में आप शारदा सिन्हा के गाने ‘आठ ही काठ के कोठरिया हो दीनानाथ, रूपे छन लागल केवाड़’ को सुन अपना मन लगा सकते हैं।
‘दुखवा मिटाई छठी मईया, रउए असरा हमार’
एक और गाना है शारदा सिन्हा का जिसे सुन आप छठी मैया की भक्ति में डूब सकती हैं। हम बात कर रहे हैं ‘दुखवा मिटाई छठी मईया, रउए असरा हमार’ का जिसे सुन छठ पूजा करने में एक अलग ही आनंद आएगा।
यह भी पढ़ें: Sharda Sinha का लेटेस्ट वीडियो आया सामने, PM मोदी ने बेटे से लिया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines