---विज्ञापन---

Sharda Sinha का लेटेस्ट वीडियो आया सामने, PM मोदी ने बेटे से लिया हेल्थ अपडेट

Sharda Sinha Health Update: पद्म भूषण विजेता सिंगर शारदा सिन्हा का अस्पताल से लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सिंगर के बेटे अंशुमन उनके पास नजर आ रहे हैं और अपनी मां की हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Sharda Sinha Health Update: पद्म भूषण विजेता सिंगर शारदा सिन्हा को लेकर इस वक्त हर कोई चिंता में है। शारदा सिन्हा इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अब अस्पताल से शारदा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस और सिंगर के चाहने वालों को उनकी और भी चिंता हो रही है। हालांकि, सभी शारदा सिन्हा के लिए दुआ कर रहे हैं और पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।

शारदा सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो

इस बीच अब अस्पताल से शारदा सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। सामने आए लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि शारदा सिन्हा की हालत बेहद खराब है और उनका बेटा उनके पास है और शारदा उनसे कुछ कह भी रही है। सामने आए इस वीडियो को देखकर सिंगर के चाहने वाले और फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाए। इसके पहले भी शारदा सिन्हा के बेटे ने एक वीडियो शेयर करके अपनी मां का हेल्थ अपडेट शेयर किया था।

---विज्ञापन---

अंशुमन ने दिया हेल्थ अपडेट

इसके पहले अंशुमन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं इसलिए मैं मां का हेल्थ अपडेट शेयर कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अभी शारदा जी वेंटिलेटनेशन पर हैं औ मेरी मुलाकात हुई है। वो लड़ रही हैं अभी, डर जरूर बना हुआ है, लेकिन वो हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फोन करके उनका हाल-चाल भी लिया है।

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने भी लिया सिंगर का हाल

अंशुमन ने आगे कहा कि पीएम ने मुझे बाती की और एम्स के डायरेक्टर से भी बात की। मैंने उन्हें सारी जानकारी दी और उन्होंने कहा कि छठी मैया कृपा करेंगी, आप संयम बनाकर रखें। इसके बाद मैं अपनी मां के पास गया और उन्हें बताया कि मां आपके लिए पीएम मोदी का फोन आया था। सभी आपके लिए दुआ कर रहे हैं। आप जल्दी ठीक हो जाए इसके लिए पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।

फैंस कर रहे शारदा सिन्हा के जल्दी ठीक होने की दुआ

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा बीते कुछ दिनों से अस्पताल में हैं। अपने पति के निधन के बाद से ही शारदा सिन्हा की हालत खराब है। वहीं, अब उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी डरे हुए हैं और उनकी चिंता कर रहे हैं। हालांकि, सभी सिंगर के लिए दुआ भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सलमान-शाहरुख का बाबा सिद्दीकी की फैमिली के साथ कैसा रिश्ता? Zeeshan Siddique ने किया खुलासा

First published on: Nov 05, 2024 11:30 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola