Sharad Kapoor: बीते दिन खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। जैसे ही ये खबरें आईं, तो आग की तरह फैल गई और सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक शरद को लेकर चर्चा होने लगी। लोग एक्टर को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे। इस बीच अब शरद ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
शरद कपूर ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शरद कपूर ने महिला द्वारा लगाए आरोपों पर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज किया। एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा मैं जानता ही नहीं हूं कि मेरे खिलाफ ये केस कब दर्ज हुआ। शरद ने बताया कि वो अभी-अभी न्यूयॉर्क से वापस आए हैं। वापस आते ही पुलिस ने उनसे कनेक्ट किया, लेकिन मैं अभी कोलकाता में हूं।
मैं जबरदस्ती किसी का नाम नहीं ले सकता- शरद
शरद ने आगे कहा कि जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं तो मैं कैसे किसी का नाम ले सकता हूं। मैं जबरदस्ती किसी का नाम नहीं ले सकता। शरद ने इन आरोपों का जवाब देते हुए सभी दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो अब जांच के बाद ही पता लगेगा।
क्या है ये पूरा मामला?
इसके साथ ही अगर इस पूरे केस की बात करें तो हाल ही में मुंबई में खार पुलिस ने 32 साल की एक महिला द्वारा अभिनेता शरद कपूर पर छेडछाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। महिला ने एक्टर पर आरोप लगाया है कि शरद ने शूटिंग की बात करने के लिए उन्हें अपने घर बुलाया था। साथ ही महिला ने ये भी दावा किया है कि शुरू में उन्होंने फेसबुक पर बात की थी और यहीं से वो एक-दूसरे के संपर्क में भी आए थे।
महिला ने लगाए आरोप
इसके बाद बातें बढ़ी और वीडियो कॉल्स भी हुए। इस दौरान शरद ने महिला से मिलने की इच्छा जताई और महिला ने काम की बात के लिए उस जगह पर आने के लिए हामी भी भर दी, लेकिन जब महिला वहां पहुंची तो उसको पता लगा कि ये कोई ऑफिस नहीं बल्कि एक्टर का घर है। महिला का कहना है कि एक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार और उन्हें जबरन छूआ है।
यह भी पढ़ें- Kashmera Shah की अब कैसी है हालत? पति Krushna Abhishek ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines