#Shara Video: ब्रेकअप के बाद साथ मस्ती करते दिखे शमिता शेट्टी-राकेश बापट
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

Shara Video: कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में बनी राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। हालांकि, बीते दिनों इस जोड़े ने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। यूं तो दोनों ने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता खत्म कर दिया है, लेकिन शमिता-राकेश की दोस्ती अभी भी बरकरार है। इनकी दोस्ती का नमूना इनके लेटेस्ट वायरल हो रहे वीडियो (Raqesh Shamita Viral Video) में साफ देखा जा सकता है।
शारा के वायरल वीडियो (Shara Viral Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में शमिता शेट्टी, टैन कलर के फ्लोरल प्रिंट गाउन में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। वहीं, राकेश बापट ब्लू लाइनिंग शर्ट और व्हाइट जींस के साथ रेड शूज पहने काफी डैपर लगे हैं। पैपराजी को पोज देते हुए दोनों खुलकर मुस्कुरा रहे हैं, जिसे देख साफ होता है कि दोनों की दोस्ती अभी भी बरकरार है।
शमिता शेट्टी और राकेश बापट का वीडियो (Shamita Shetty Raqesh Bapat Video) सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे लाइक करते हुए बेहतरीन रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’इतना तो ये दोनों जब रिलेशनशिप में थे तब भी नहीं हंसते थे।’ दूसरे ने लिखा,’ये दोनों बस ऐसे ही हंसते रहे।’ वहीं कुछ लोगों ने इन्हें ‘फेक लोग’ बताते हुए ट्रोल किया है।
बताते चलें कि एक्स कपल ने बीते दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ब्रेकअप का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। राकेश बापट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा,’हम आप लोगों को ये बताना चाहते हैं कि मैं और शमिता अब एक साथ नहीं हैं। हम लोग एक दूसरे से ऐसी जगह मिले जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। थैंक्यू सो मच शारा (Shara) फैमिली इस प्यार और सपोर्ट के लिए।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: