Shalin Bhanot In Khatron Ke Khiladi 14: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इस वक्त जहां अपने दूसरे पति निखिल पटेल से धोखा खाने के बाद दर्द से गुजर रही हैं। वहीं उनके पहले एक्स पति और एक्टर शालीन भनोट डेट पर जाने का प्लान बना रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनका कहना है। यहां तक कि शालीन ने एक एक्ट्रेस को डेट पर ले जाने की इच्छा तक जाहिर कर दी है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि नियति फतनानी हैं। दरअसल, इस वक्त शालीन भनोट और नियति फतनानी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स हैं। इस बीच शालीन ने नियति को डेट पर ले जाने की इच्छा जाहिर की है।
शालीन भनोट ने डेट के लिए पूछा
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 के पिछले एपिसोड में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स से स्टंट कराने के बाद उनका मूड लाइट करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने स्टंट के बीच रोमांस का तड़का लगाया। इस बीच शालीन भनोट ने पूछा कि अगर वो नियति फतनानी, अदिति शर्मा और कृष्णा श्रॉफ में से किसी एक को डेट पर साथ ले जाना चाहे तो कौन उनके साथ जाना पसंद करेगा?
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के ‘शाहरुख खान’ कौन? जो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम की बायोपिक करने को बेताब
नियति संग डेट पर जाना चाहते हैं एक्टर
शालीन भनोट के सवाल पर नियति फतनानी ने कहा कि वो उनके साथ डेट पर जाने के लिए तैयार हैं लेकिन ऐसा तब करेंगी जब वो अपने हाथ से फियर फंदा को बाहर निकाल सकेंगी। इस पर शालीन भनोट ने कहा कि वो तैयार हैं। वो उनके साथ डेट पर जाना चाहते हैं। शालीन ने नियति से आगे पूछा कि वो अपने फैसले से मुकर तो नहीं जाएंगी और उनके साथ डेट पर चलने से मना तो नहीं करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि अगर डर का फंदा हट गया तो वो डेट पर जाने के लिए तैयार हैं।
नियति ने किया डर से सामना
दोनों के हंसी मजाक सुनने के बाद वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हंसने लग जाते हैं। वहीं रोहित शेट्टी भी हंसने लगते हैं। इसके बाद नियति फतनानी और कृष्णा श्रॉफ के बीच एक स्टंट होता है, जिसमें कई सारे सांप और कॉकरोच भी शामिल होते हैं। नियति साहस दिखाते हुए स्टंट कंपलीट कर लेती हैं, जबकि कृष्णा स्टंट नहीं कर पाती हैं। ऐसे में नियति स्टंट जीत जाती हैं और उनका फियर फंदा हट जाता है।
टीना दत्ता संग रहा था रिलेशन
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नियति फतनानी शालीन भनोट से किए गए अपने कमिटमेंट को पूरा करती हैं या फिर यह सिर्फ मजाक के तौर पर लिया जाता है? बता दें कि शालीन भनोट इससे पहले टीना दत्ता के साथ रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। बिग बॉस 16 में दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ीं लेकिन शो के अंदर ही दोनों के रिश्ते में दरार भी आ गई थी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines