पाकिस्तान के 'शाहरुख खान' कौन? जो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम की बायोपिक करने को बेताब

Pakistani Actor Mohsin Abbas Haider: पाकिस्तानी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए खिलाड़ी अरशद नदीम की बायोपिक करने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है।

Pakistani Actor Mohsin Abbas Haider

Pakistani Actor Mohsin Abbas Haider.

Arshad Nadeem Biopic: पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम स्टार बन गए हैं। हर ओर बस उन्हीं की चर्चा हो रही है। आलम ये है कि अब अरशद की इस जीत पर बायोपिक बनाने का विचार भी शुरू हो गया है। जाहिर है कि अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो में शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है। उनकी इस जीत से पिछले दिनों ही एक्टर अली जफर ने 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं अब एक और एक्टर जिसे पाकिस्तान का शाहरुख खान कहा जाता है, उसने अरशद नदीम की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि मोहसिन अब्बास हैदर हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में और यह भी कि उनकी तुलना शाहरुख खान से क्यों होती है?

कौन हैं मोहसिन अब्बास हैदर?

मोहसिन अब्बास हैदर पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी शो से की थी लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों तक ले आई। अपनी एक्टिंग के साथ साथ मोहसिन अपने लुक्स और तौर-तरीकों के चलते काफी सुर्खियों में रहते हैं। आलम ये है कि लोग उनकी तुलना बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ करते हैं। उन्हें पाक का शाहरुख खान भी बुलाया जाता है।

क्यों शाहरुख खान से होती तुलना?

दरअसल, मोहसिन अब्बास हैदर ने ‘मैं शाहरुख खान हूं’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म की थी, जिसके बाद से उन्हें पाकिस्तान का शाहरुख खान कहा जाने लगा। उनकी तुलना उनके लुक्स को लेकर भी शाहरुख खान के साथ होती रहती है। अब मोहसिन अब्बास हैदर भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

बायोपिक में करना चाहते हैं काम

मोहसिन अब्बास हैदर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अगर खिलाड़ी अरशद नदीम की बायोपिक बनाने की तैयारी चलती है तो वो इस बायोपिक का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, ‘प्लीज, ओलंपियन अरशद नदीम की जर्नी पर एक बायोपिक बनाएं, मैं इस बायोपिक फिल्म में अरशद का किरदार निभाना चाहता हूं।’ इसके साथ ही मोहसिन ने एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी ड्राप की।

ओलंपिक में बनाया नया रिकॉर्ड

गौरतलब है कि पाकिस्तान के मियां चन्नू के रहने वाले खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 92.97 मीटर फेंककर भारत के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को बीट कर दिया है। उनकी इस शानदार जीत पर लोग उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे। इस बीच उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं कि कैसे अरशद ने सरकार से मदद न मिलने के बावजूद ओलंपिक तक का सफर तय किया। यही वजह है कि उन पर बायोपिक बनाने के लिए विचार किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ