Samay Raina Mukesh Khanna Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. समय ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ नाम से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में समय ने साल 2025 में हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर खुलकर बात की. साथ ही समय रैना ने ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा. वहीं अब मुकेश खन्ना ने समय रैना की वीडियो का विरोध किया है और समय रैना पर अपनी भड़ास निकाली है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
समय रैना ने कसा था तंज
समय रैना ने अपने स्पेशल वीडियो Samay Raina Still Alive में अपनी ‘कॉन्ट्रोवर्सी इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर बात करते हुए ‘शक्तिमान’ यानी मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा. दरअसल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ वाली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद मुकेश खन्ना ने समय रैना का विरोध किया था. वहीं अब अपनी वीडियो में समय रैना ने कहा मुकेश खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘शक्तिमान कह रहा था कि ऐसे कॉन्टेंट से लोगों पर क्या असर पड़ेगा. लेकिन हम सभी को याद होगा कि जब टीवी पर ‘शक्तिमान’ आता था तो हर महीने खबर आती थी कि कोई बच्चा ‘शक्तिमान’ को देखकर बिल्डिंग से कूद गया और मर गया. समय ने आगे कहा कि तूने बच्चे मारे हैं भाई. तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है ‘शक्तिमान’.’
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 21वें दिन भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
मुकेश खन्ना ने निकाली भड़ास
समय रैना के इस बयान पर मुकेश खन्ना आगबबूला हो गए और उन्होंने समय रैना की कड़ी आलोचना की. मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए समय रेना को आड़े हाथ लिया. मुकेश खन्ना ने कहा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो. बाहर निकालो. फिर टेढ़ी की टेढ़ी ! समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है. गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए. जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines