हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'लात-घूंसे चलते…', Shakti Mohan का इस एक्टर के साथ है अजीबो-गरीब रिश्ता, मिलते ही शुरू हो जाती है लड़ाई

Shakti Mohan and Raghav Juyal Friendship: शक्ति मोहन और इस एक्टर का रिश्ता बड़ा अनोखा है. अपने एक इंटरव्यू में शक्ति ने एक्टर से लड़ने और लात-घूंसे मारने तक की बात कही है. आइए जानते है कि किस एक्टर के साथ शक्ति मोहन इतनी कम्फर्टेबल हैं.

विज्ञापन
Shakti Mohan and Raghav Juyal Friendship

Shakti Mohan Interview on Raghav Juyal: Shakti Mohan एक मशहूर डांसर और एक्ट्रेस हैं. वे अपनी डांसिंग से सबको इम्प्रेस करती हैं. लेकिन उनका एक एक्टर के साथ रिश्ता बहुत अजीब है. जैसे ही दोनों मिलते हैं, लड़ाई शुरू हो जाती है. आइए जानते हैं शक्ति और इस एक्टर के बारे में जिससे एक्ट्रेस की इतनी अच्छी दोस्ती है.

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी और कंगना रनौत की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, संसद में साथ बिताए सुकून के पल, संग शेयर की तस्वीरें

कौन है वो एक्टर?

Filmygyaan को इंटरव्यू देते हुए शक्ति मोहन ने बताया कि उनकी एक्टर और डांसर राघव जूयाल से काफी अच्छी दोस्ती है. वे जब भी मिलती है, तो उनके बीच लड़ाई शुरू हो जाती है. उन्होंने यह तक बोला कि ‘उनके बीच लात-घूंसा चलना शुरू हो जाता है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अब खुलेगा हर राज और सुलझेगा हर रहस्य! ‘फ्रॉम’ सीजन 4 इस दिन OTT पर देगी दस्तक, तारीख कर लें नोट

शक्ति ने बताया कि यह सब डांस प्लस शो से शुरू हुआ. शक्ति मोहन और राघव जूयाल एक साथ काम करते थे. उस शो में शक्ति जज थीं और राघव होस्ट या परफॉर्मर. शो में दोनों अक्सर एक-दूसरे पर चिढ़ाते थे. कभी शक्ति राघव को ट्रोल करतीं, तो कभी राघव शक्ति को मज़ाक में उकसाता.

विज्ञापन

लव-हेट जैसा रिश्ता

दोनों का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन बहुत स्पेशल है. वे एक-दूसरे की बहुत इज्ज़त करते हैं. शक्ति कई बार कह चुकी हैं कि राघव अच्छा इंसान है, लेकिन शो में मस्ती के लिए वे लड़ते-झगड़ते दिखते हैं. राघव भी शक्ति की तारीफ करते हैं. यह एक तरह का ‘फेक फाइट’ वाला बॉन्ड है, जो फैंस को बहुत पसंद आता है.

शक्ति मोहन और राघव जुयाल का करियर

शक्ति मोहन ऐक्टर और डांसर दोनों हैं. उन्होंने कई गानों को कोरियोग्राफ भी किया हुआ है. वहीं राघव ने भी अपने करियर की शुरुआत डांसर के तौर पर की थी, लेकिन आगे चलकर उन्हें एक्टिंग का भी मौका मिला. 2025 में उन्होंने आर्यन खान सीरीज में अपनी एक्टिंग से फैंस को चौंका दिया. इसके अलावा Kill में भी उनकी लाजवाब एक्टिंग देखने को मिली थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मीनाक्षी चौधरी का कटा पत्ता! ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम के साथ हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola