Shaitaan Trailer
विज्ञापन

हो जाएं सावधान! आ रहा है 'शैतान'... इंसान ही नहीं 'काले जादू' के आगे कोई नहीं टिक पाएगा

Shaitaan Trailer Release: अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘शैतान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद दमदार है। इस ट्रेलर में काली शक्तियों को दिखाया गया है कि कैसे वो एक मासूम को अपने वश में कर लेती है।

Shaitaan Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शैतान’ को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है, जो बेहद शानदार है। रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया और चर्चा का विषय भी बन गया।

अजय देवगन ने भी किया पोस्ट

जियो स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है। फिल्म के ट्रेलर में हॉरर का इतना शानदार तड़का है कि कोई भी इसे देखकर डर जाएगा। अजय देवगन ने भी इस फिल्म के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि Hell comes home with #Shaitaan। इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

कैसा है ट्रेलर?

‘शैतान’ के ट्रेलर की बात करें तो इसमें ‘काला जादू’ दिखाया गया है। कैसे शैतानी शक्तियां एक परिवार पर हावी हो जाती है। ट्रेलर में अजय देवगन इस बुरी शक्तियों से अपनी फैमिली को बचाने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन के घर में एक शैतान जबरदस्ती आ जाता है और उनकी बेटी को अपने वश में कर लेता है। इसके बाद वो उसे अपने इशारों पर नचाता है।

लोगों को बेसब्री से इंतजार

फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार है और अभी से इस फिल्म के लिए बज बनना शुरू हो गया है। लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट नजर आ रही है। बता दें कि ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में है और अपनी बेटी को शैतानी ताकतों से आजाद करने के लिए लड़ाई लड़ते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय का वर्कफ्रंट

इसके अलावा अगर अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान, फिल्म ‘सिंघम अगेन’, फिल्म ‘औरों में कहां दम था’, ‘रेड 2’ और ‘साढ़े साती’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में है। फैंस को अजय की इन फिल्मों के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि अजय अपनी किस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ