Nitin Chauhaan ही नहीं इन सेलेब्स की मौत भी बनी मिस्ट्री? लिस्ट में किस-किस का नाम

Nitin Chauhaan Death: मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान के निधन से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। नितिन के निधन पर लोगों को भरोसा भी नहीं हो पा रहा है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि जा रहा है कि नितिन ने सुसाइड किया है।

celebs committed suicide

celebs committed suicide

विज्ञापन

Nitin Chauhaan Death: मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान के निधन से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। नितिन के निधन पर लोगों को भरोसा भी नहीं हो पा रहा है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि जा रहा है कि नितिन ने सुसाइड किया है। अब सच क्या है ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा, लेकिन अभी ये एक मिस्ट्री ही बनी हुई है। ऐसा पहली बार नहीं है किसी सेलेब ने सुसाइड किया है? आइए जानते हैं कि इसके पहले किसने-किसने आत्महत्या की है?

विज्ञापन

इन सेलेब्स ने सुसाइड कर ली अपनी ही जान

जिया खान

साल था 2013 और उम्र थी 25 साल, जब मशहूर एक्ट्रेस जिया खान की मौत की खबर आई। इस खबर से पूरी सिनेमा इंडस्ट्री में मातम पसर गया था, क्योंकि इतनी कम उम्र में जिया खान ने मौत को गले लगा लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि जिया ने सूरज पंचोली की वजह से दुनिया को छोड़ दिया और एक्ट्रेस की मां ने भी अपनी बेटी की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार माना।

प्रेक्षा मेहता

साल 2020 में टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने 26 मई को फंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। प्रेक्षा ने महज 25 साल की उम्र में ही मौत को गले लगा लिया। बता दें कि वो इंदौर की रहने वाली थी और उन्होंने क्राइम पेट्रोल में भी काम किया था। काम ना मिलने की वजह से प्रेक्षा परेशान थी और उन्होंने अपनी लाइफ को खत्म करना बेहतर समझा।

कुशल पंजाबी

टीवी के फेमस एक्टर कुशल पंजाबी ने भी सुसाइड किया था। जी हां, 26 दिसंबर साल 2019 को देर रात मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर कुशल ने आत्महत्या कर ली थी। कुशल पंजाबी की उम्र महज 37 साल थी और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने दुनिया को छोड़ने का फैसला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो कुशल की मौत की वजह भी डिप्रेशन बताई गई।

विज्ञापन

सेजल शर्मा ​​​​​

साल 2020 में टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने 24 जनवरी को सुसाइड कर लिया था। जी हां, उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि सेजल को ‘दिल तो हैप्पी है जी’ धारावाहिक से पॉपुलैरिटी मिली थी। सेजल को टीवी पर खूब पसंद किया जाता था।

सुशांत सिंह राजपुत

मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी साल 2020 में सुसाइड कर लिया था। जी हां, 14 जून 2020 को सुशांत की मौत की खबर आई थी। कहा गया कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, अभी तक उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ