Shahrukh Khan at Farah Khan Residence: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फराह अपनी मां मेनका ईरानी को खोने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। फराह खान इस वक्त पूरी तरह से टूट चुकी हैं। 79 वर्षीय फराह खान की मां का 26 जुलाई को निधन हो गया। मुश्किल की इस घड़ी में फराह खान के दोस्त भी उनके साथ खड़े हो रहे हैं। फिलहाल फराह सदमे में हैं वो इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रही हैं कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। जिसे भी फराह खान की मां के बारे में पता चल रहा है वो तुरंत फराह के घर पहुंच रहा है। उन्हें यूं अचानक चले जाने से हर कोई दुखी है।
दोस्त का दुख बांटने पहुंचे शाहरुख खान
मुसीबत की इस घड़ी में अपनी दोस्त फराह खान को संभालने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना खान के साथ पहुंचे। शाहरुख और फराह की दोस्ती सालों पुरानी है। दोनों की दोस्ती बेहद गहरी है इसलिए शाहरुख भी इस खबर के बाद से ही काफी दुखी हैं। जब शाहरुख फराह खान के घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी दोस्त फराह को संभाला। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख फराह के घर से बाहर आ रहे हैं। शाहरुख खान के साथ में फराह भी नजर आ रही हैं, जो मां को खोने के बाद पहली बार कैमरे के सामने नजर आईं।
शाहरुख ने फराह खान को समझाया
वीडियो में साफ-साफ देखा गया कि शाहरुख खान बाहर खड़े होकर फराह खान को समझाते और संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हमेशा की ही तरह सिक्योरिटी गार्ड्स यहां छाते से शाहरुख का चेहरा ढंके हुए थे। शाहरुख खान के अलावा कई फिल्मी हस्तियां भी फराह की इस दुख की घड़ी में उनका साथ देने के लिए पहुंच रही हैं। रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और भूषण कुमार जैसे स्टार्स फराह के घर पहुंचे और उन्हें संभाला।
फराह की मां की हुई थी सर्जरी
आपको बता दें फराह खान की मां मेनका ईरानी का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो अपनी सर्जरी करवाकर घर भी आ गई थीं, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर कई कोशिशों के बावजूद डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। फराह के पिता कामरान खान कई साल पहले ही दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। वो पेशे से जाने-माने फिल्ममेकर थे। अभी कुछ दिन पहले 12 जुलाई को ही फराह ने अपनी मां का जन्मदिन मनाया था। फराह ने इस मौके पर भावुक पोस्ट भी लिखा था। उस वक्त किसे पता था कि चंद दिन बाद ही मां उनका साथ छोड़ जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor और Malaika Arora का ब्रेकअप कन्फर्म? एक इवेंट में आकर भी दोनों ने एक दूसरे को किया इग्नोर
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
12 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 days agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines