Shahrukh Khan Praises PM Modi For G-20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) का आयोजन हुआ। अब G20 Summit 2023 का समापन हो चुका है। इसके लिए बॉलीवुड सितारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूब बधाइंया दी है।

इस बीच अब शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। इन दिनों किंग खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

शाहरुख खान ने जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। किंग खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारत की G20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए राष्ट्रों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए बधाई। इसने हर भारतीय के दिल में सम्मान और गौरव की भावना पैदा की है। सर, आपके नेतृत्व में हम अलगाव में नहीं बल्कि एकता में समृद्ध होंगे। एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य।

सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’

अब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। साथ ही सभी इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फैंस को किंग खान की ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। वहीं, फिल्म ‘जवान’ ने 75 करोड़ की शानदार ओपनिंग की और महज तीन दिन में ही 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

‘जवान’ की स्टारकास्ट

बता दें कि फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है। साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ