Pathaan Jawan Coming Back In Theaters: शाहरुख खान को साल 2023 में ऐसा स्टारडम मिला है, जो आज के दौर में किसी भी भारतीय स्टार को नहीं मिला है। इस साल शाहरुख खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। पठान से साल की शुरुआत करने वाले किंग खान ने इसके बाद जवान और साल के अंत में डंकी जैसी बड़ी फिल्म दी है। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया है। अब जो खबर आ रही है वह फैंस का दिल खुश कर देने के लिए काफी है।
पिछले 15 दिनों में मनोरंजन का डबल डोज
दरअसल सिनेमाघरों में आखिरी बार क्रिसमस पर ही बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। इसमें डंकी और सालार का नाम शामिल था। 21 दिसंबर को शाहरुख खान की डंकी रिलीज हुई और इसके दूसरे दिन 22 दिसंबर को सालार ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया। दोनों फिल्मों का टिकट खिड़की पर तगड़ा कलेक्शन देखने को मिला है। पिछले 15 दिन में थिएटर्स में ऑडियंस को मनोरंजन का डबल डोज मिला है।
यह भी पढ़ें: कब और कहां देख सकते हैं Golden Globe Awards 2024? जानें एक-एक डिटेल
ठंडे पड़े बॉक्स ऑफिस को शाहरुख का सहारा
नए साल की शुरुआत हो चुकी है और इस शुक्रवार भी थिएटर्स में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वहीं एनिमल और सालार भी धीमी चल रही हैं। ऐसे में ठंडे पड़े बॉक्स ऑफिस की गर्मी बढ़ाने के लिए अब शाहरुख खान का सहारा लिया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से थिएटर्स में शाहरुख खान की पठान और जवान दोनों के शोज बढ़ा दिए गए हैं।
थिएटर्स में फिर दिखेगा किंग का कमाल
बता दें कि शाहरुख खान की डंकी लगातार सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए हुए है और कलेक्शन कर रही है। इसी क्रम में शाहरुख खान की यह फिल्म भी सुपरहिट हो चुकी है। पठान और जवान की दोबारा रिलीज के बाद शाहरुख खान थिएटर्स में फिर से वह कमाल करते दिखेंगे जो शायद पिछले एक दशक में कोई कर पाया हो। इसके अलावा हाल ही में खबर आई थी इस महीने शाहरुख खान अपनी तीन फिल्मों की रिलीज की घोषणा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 hr ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
3 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
5 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
6 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
7 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
8 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
8 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines