कब और कहां देख सकते हैं Golden Globe Awards 2024? जानें एक-एक डिटेल
Golden Globe Awards 2024: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह (Golden Globe Awards 2024) दुनियाभर के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक है।
Edited By Nancy Tomar

SOCIAL MEDIA
Edited By Nancy Tomar

SOCIAL MEDIA
Golden Globe Awards 2024 Live Updates: सिनेमा से जुड़े हर इंसान को इस अवॉर्ड समारोह का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह (Golden Globe Awards 2024) 7 जनवरी की शाम अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा।
इस बार बार्बी और ओपेनहाइमर जैसी फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। बता दें कि कुल 27 श्रेणियों में नॉमिनेशनंस हुआ है और विजेताओं की घोषणा 7 जनवरी को कर दी जाएगी। सिनेप्रेमियों को इसका बेकरारी से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- ‘अगर मैं शो में होता, तो 10 सेकेंड में 10 थप्पड़ मारता’, Abhishek Kumar के सपोर्ट में बोले Tehelka
We are thrilled to announce the 81st #GoldenGlobes will air on #CBSTV and stream on @lionsgateplayin on January 8, 2024 at 6:30 am IST!#GoldenGlobesonLionsgatePlay #HomeOfGlobalAwards pic.twitter.com/pdiO5bjILR
— Lionsgate Play (@lionsgateplayIN) December 12, 2023
बता दें कि इस बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह (Golden Globe Awards 2024) का ये 81वां चैप्टर है। ये अवॉर्ड फंक्शन दुनियाभर के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक है, जिसका अपना एक अलग ही महत्व है। हालांकि अब भारतवासियों के मन में ये सवाल है कि इंडिया में इसे कब, कैसे और कहां देख सकते हैं? बता दें कि 1982 के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि इस समारोह का लाइव प्रसारण अमेरिका में सीबीएस पर किया जाएगा।
81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह को अमेरिका में सीबीएस पर लाइव देखा जा सकता है। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में बेवर्ली हिल्टन में 7 जनवरी की शाम को इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
भारत में इस समारोह को 8 जनवरी की सुबह 5.30 बजे IST लायंसगेट प्ले पर (सब्सक्रिप्शन आधारित ओटीटी प्लेटफॉर्म) स्ट्रीम किया जाएगा।
बता दें कि इस बार यानी 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह को ‘जो कोय’ होस्ट करेंगे। ‘जो कोय’ को जोसेफ ग्लेन हर्बर्ट सीनियर के नाम से भी जाना जाता है।
अगर ‘जो कोय’ यानी जोसेफ ग्लेन हर्बर्ट सीनियर की बात करें तो वो एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: