Shahrukh Khan Delivers Relief Kit to Punjab Flood Victims: शाहरुख खान पंजाब के बाढ़ से प्रभावित लोगों के मदद के लिए सामने आए हैं। शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1500 पीड़ित परिवारों को रहात की सामग्री पहुंचाया है। पंजाब इस वक्त अपनी इतिहास की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। इस भीषण बाढ़ के चलते किसानों की फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गई और आम लोगों के घर में पानी भर गया। इसके अलावा मीर फाउंडेशन रावी नदी के पास बसे दो गावों के घरों को फिर से बनाने में भी मदद करेगा।
राहत सामग्री में क्या भेजा?
शाहरुख खान के फाउंडेशन मीर फाउंडेशन ने पंजाब के बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत राहत किट भेजा है। इस किट में दवाइयां, मच्छरदानी, तिरपाल शीट,फोल्डिंग बेड, वाटर प्यूरीफायर, गैस स्टोव, फैन और गद्दे जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। फाउंडेशन का मकसद प्रभावित परिवारों की मुश्किलों को कम करना और उन्हें राहत पहुंचाना है। ये काम फाउंडेशन ने अमृतसर के एनजीओ ‘वॉयस ऑफ अमृतसर’ के साथ मिलकर किया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने 3 सितंबर को ट्वीट कर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए दुख जताया था।
ये भी पढ़ें:-याददाश्त गई और चेहरे की टूटीं हड्डियां, बॉलीवुड की हसीना संग जब हुआ रूह कंपा देने वाला हादसा
और कौन आया मदद के लिए सामने?
शाहरुख खान के अलावा कई और सेलिब्रिटीज भी मदद के लिए आगे आए। इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी है, जिन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपए दिए। उन्होंने इस मदद को दान नहीं बल्कि सेवा बताया। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद, रणदीप हुड्डा, गिप्पी ग्रेवाल, हिमांशी खुराना जैसे नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें:‘जब तक कमी महसूस नहीं होती कीमत…’, Karan Johar का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल; सेलेब्स कैसे कर रहे रिएक्ट?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines