'जब तक कमी महसूस नहीं होती कीमत…', Karan Johar का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल; सेलेब्स कैसे कर रहे रिएक्ट?

Karan Johar Cryptic Post: करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने नए पोस्ट से सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। करण को टॉक्सिक लोगों के बारे में बातें करते हुए देखा जा सकता है।

Karan Johar, Karan Johar cryptic post, Karan Johar instagram

करण जौहर के पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान। (Photo Credit- Instagram)

Karan Johar Cryptic Post: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर कुछ ऐसा शेयर किया है कि सभी का अटेंशन उन पर आ गया। करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का पोस्ट कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया है और फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने इस पोस्ट में कुछ ऐसी बातें लिखी हैं कि लोग इसे अपनी जिंदगी से कनेक्ट कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं करण जौहर ने क्या कहा है?

विज्ञापन

करण जौहर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

करण जौहर ने लिखा, ‘पहला रूल- भाड़ में जाए वो क्या सोचते हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कभी-कभी आपको कदर तब तक समझ नहीं आती, जब तक आपकी कमी महसूस नहीं होती।’ साथ ही डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर सभी को एक खास रिमाइंडर दिया है कि टॉक्सिक लोगों को इग्नोर करना सेल्फ केयर होता है। करण जौहर कहना चाहते हैं कि अगर आप छोटी चीजों से डिस्ट्रैक्ट रहेंगे, तो आप बड़ी चीजें नहीं कर सकते।

विज्ञापन

करण ने कही ज्ञान की बात

करण जौहर के पोस्ट में आगे लिखा है, ‘सिखाने योग्य बनें। आप हमेशा सही नहीं हो सकते। उन्हीं लोगों को चूज करें जो आपको चुनते हैं। एक बार जब आप देखना बंद कर देते हैं, तो चीजें आपको ढूंढ लेती हैं। कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो हमेशा आपका सपोर्ट करते हैं।’ करण जौहर ने जिंदगी की कई बड़ी सीख अब सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बांटी हैं। ज्यादातर लोग करण जौहर के पोस्ट पर पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं और उनसे सहमत नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सेलेब्स कर रहे रिएक्ट

अरिजीत तनेजा, डोनल बिष्ट, सीमा सजदेह, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सेलेब्स ने करण के पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। ये सभी सेलेब्स करण की बातों पर सहमति जताते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, करण जब भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करते हैं, तो सोशल मीडिया यूजर्स अलर्ट हो जाते हैं। उनकी बातें कई बार उनकी ट्रोलिंग का कारण भी बन जाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ