Jawann Ticket Price Reduced: शाहरुख खान की फिल्म जवान भारत के साथ-साथ विदेशों में भी धमाल मचा रही है। बहुत ही कम समय में इस फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म 900 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म सिनेमा की दुनिया में नया इतिहास बना रही है। पठान के बाद इस साल शाहरुख की यह दूसरी फिल्म है, जिसने ताबड़तोड़ कारोबार किया है। जवान ने तो पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई धीमी पड़ती जा रही है, इसके लिए भी मेकर्स ने नया रास्ता खोज निकाला है।
यह भी पढ़ें: भारत में शुरू हुई Oscar 2024 की तैयारी, ‘द केरल स्टोरी’ से लेकर ‘रॉकी और रानी तक’; रेस में कई फिल्में शामिल
दर्शकों के लिए खुशखबरी
7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई एटली की फिल्म जबरदस्त गदर मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए अभी 14 दिनों का ही वक्त बीता है और फिल्म गदर 2, बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को पीछे छोड़ते हुए न नया रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। हालांकि जो दर्शक अभी तक सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं, उनके लिए खुशखबरी है। खबर है कि मेकर्स ने जवान के टिकट प्राइस कम कर दिए हैं।
घट गए टिकट के दाम
पैन इंडिया फिल्म जवान को लेकर अभी भी देशभर के सिनेमाघरों में अभी भी भीड़ लगी है। इसी बीच रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद के कई थिएटर्स में जवान के प्राइस को कम कर दिया गया है। दरअसल अभी तक इसके टिकट 300 से 500 रुपये तक थे, लेकिन अब खबर है कि टिकट प्राइस एकदम आधे हो चुके हैं।
इतने में देखें फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद के पीवीआर में जवान के टिकट 300 रुपये से शुरू किए गए थे, जिन्हें महज 14 दिनों के अंदर ही घटाकर 250 रुये कर दिया गया है, वहीं जहां गाचिबॉओली में टिकट के दाम 500 रुपये थे उनको अब दर्शक सिर्फ 350 रुपये में देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines