---विज्ञापन---

भारत में शुरू हुई Oscar 2024 की तैयारी, ‘द केरल स्टोरी’ से लेकर ‘रॉकी और रानी तक’; रेस में कई फिल्में शामिल

Oscar 2024: साल 2023 की शुरुआत भारत के लिए काफी शानदार थी। 2023 में हुई ऑस्कर सेरेमनी में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर और गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने अवॉर्ड जीता था। दोनों को मिला एक-एक अवॉर्ड अपने आप में शानदार था। अब 2024 अकादमी पुरस्कार के लिए भी नामांकन शुरू हो गए […]

Oscar 2024: साल 2023 की शुरुआत भारत के लिए काफी शानदार थी। 2023 में हुई ऑस्कर सेरेमनी में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर और गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने अवॉर्ड जीता था। दोनों को मिला एक-एक अवॉर्ड अपने आप में शानदार था। अब 2024 अकादमी पुरस्कार के लिए भी नामांकन शुरू हो गए हैं। ऑस्कर कमेटी ने भारत में भी आधिकारिक रूप से एंट्रीज की शुरुआत कर दी है। इसमें देशभर के 20 फिल्मों के नाम दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे 3 Idiots के ‘लाइब्रेरियन’ Akhil Mishra, बिल्डिंग से गिरकर हुई एक्टर की दर्दनाक मौत

---विज्ञापन---

द केरल स्टोरी जीतेगी ऑस्कर!

शाहरुख खान की ‘जवान’, काव्या कल्याण राम की ‘बालागम’, अदा शर्मा की ‘द केरल स्टोरी’, कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ और रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सहित कई फिल्में इस लाइन में शामिल हैं। ऑस्कर समिति ने चेन्नई में स्क्रीनिंग के जरिए अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, अगले सप्ताह तक अंतिम घोषणा होने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे का भी नॉमिनेशन

रिपोर्ट के अनुसार, समिति को देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से 22 से अधिक नॉमिनेशन मिले हैं। अंतिम फैसला प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गिरीश कसारवल्ली के नेतृत्व में 17 जूरी सदस्यों के एक पैनल द्वारा दिया जाएगा। खबरों के अनुसार जो फिल्में ऑस्कर के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को भेजी गई हैं, उनमें अनंत महादेवन की द स्टोरीटेलर (हिंदी), म्यूजिक स्कूल (हिंदी), मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ( हिंदी), 12वीं फेल (हिंदी), विदुथलाई भाग 1 (तमिल), घूमर (हिंदी), और दशहरा (तेलुगु) शामिल हैं।

---विज्ञापन---

रेस में गदर 2 भी शामिल

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘इस सूची में वालवी (मराठी), गदर 2 (हिंदी), अब तो सब भगवान भरोसे (हिंदी), और बाप ल्योक (मराठी) जैसी फिल्में भी जोड़ी जा सकती हैं। हमें उनका आवेदन मिल गया है, लेकिन हम फीस का इंतजार कर रहे हैं।’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2023 02:00 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola