Shah Rukh Khan Jawan Movie Contest: इसी महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है। ‘जवान’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 386.28 करोड़ की कमाई की। साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात की जाए तो Jawan ने 7 दिनों में दुनियाभर में 660.03 करोड़ का बंपर कमाई कर ली है।
अपनी रिलीज के पहले 75 करोड़ की कमाई करने वाली शाहरुख खान की ‘जवान’ ने चार दिनों के अंदर 287.06 करोड़ की शानदार कमाई कर ली थी। वहीं अब फिल्म हफ्ते भर के अंदर 400 करोड़ पार करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म की बंपर कमाई से फैंस के अंदर किंग खान को लेकर क्रेज साफ देखने को मिल रहा है।
ये है सवाल
ऐसे भेजें अपना जवाब (Shah Rukh Khan Jawan Movie Contest)
अगर आप शाहरुख (SRK) के फैस हैं उनकी सुपर डुपर हिट फिल्म ‘जवान’ का मुफ्त में लुफ्त लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको News24 के ‘जवान मूवी कॉन्टेस्ट’ (Jawan Movie Contest) में भाग लेना होगा और पूछे गए सवाल का सही जवाब देना होगा। ‘जवान’ के मुफ्त टिकट की वोटिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगी।
सवाल का सही जवाब देने वाले पहले 100 विजेताओं को ‘जवान’ की फ्री टिकट दी जाएगी। पूछे गए सवला का जवाब आप एक स्क्रीनशॉट के साथ vandana.saini@bagnetwork.in पर मेल कर दे सकते हैं। सवाल का सही जवाब देने वाले लकी विजेता को News24 की ओर से ‘जवान’ की फ्री टिकट दी जाएगी।
वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के करीब पहुंची Jawan
साउथ निर्देशन एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने शुरू कर दिए थे। फिल्म में इन तीनों सुपरस्टार्स के अलावा सुनील ग्रोवर, प्रियामणी और सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने 8 दिनों के अदर वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का जबरदस्त आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines