Shahrukh Khan Granted Y Plus Security: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्मल जवान को लेकर सुर्खियों में बने हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। अभी भी यह फिल्म लगातार कमाई की ओर जुटी हुई है। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। कुछ ऐसा ही किंग खान की फिल्म पठान ने भी किया था। इस साल रिलीज हुईं अभिनेता की दोनों फिल्में जबरदस्त रही हैं। अब हर किसी को अभिनेता की फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार है, जो कि इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बता दें पठान को लेकर शाहरुख खान को बहुत धमकियां मिली थीं। जिसके बाद अब बादशाह की सिक्योरिटी की एकबार फिर से चर्चा हो रही है। मिली धमकियों के चलते एसआरके को ‘वाई श्रेणी की सुरक्षा’ (Y+ Category Security) दी गई है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: तीसरे दिन भी Mission Raniganj बनी बॉक्स ऑफिस की रानी, ‘फुकरे 3’ को मिला वीकएंड का फायदा
मिली वाई कैटेगरी की सुरक्षा
दरअसल किंग खान को फिल्म पठान के दौरान मिल रहीं धमकियों के कारण महाराष्ट्र सरकार ने SRK की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। खबरों के अनुसार शाहरुख खान को सरकार ने Y+ सिक्योरिटी की सुरक्षा प्रदान की है। बता दें कि शाहरुख खान को इसके पहले दो पुलिस कांस्टेबल की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसके अलावा उनके साथ उनके खुद के पर्सनल बॉडीगार्ड भी उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद रहते थे।
सिक्योरिटी में क्या-क्या होगा
बता दें कि वाई प्लस कैटेगरी सिक्योरिटी में शाहरुख खान को 11 पर्सनल सिक्योरिटी स्टाफ मिलेंगे, जिसमें छह कमांडो, चार पुलिस कर्मचारी और एक ट्रैफिक क्लियर करने वाली गाड़ी शामिल रहेगी। ये सब MP-5 मशीन गन, AK-47 ऑसोल्ट राइफल और ग्लोक पिस्टल से लैस होंगे। इसके साथ-साथ सूत्रों ने यह भी बताया की शाहरुख खान की सुरक्षा के अलावा उनके घर चार मुंबई पुलिस के जांबाज चौबीस घंटे उनकी सुरक्षा के लिए पहरा देंगे। वह शाहरुख खान के घर मन्नत के आस-पास से निकल रहे लोगों पर भी नजर रखेंगे।
मुफ्त में नहीं मिलेगी सिक्योरिटी
हालांकि यह सिक्योरिटी शाहरुख खान को मुफ्त में नहीं मिलेगी और यह किंग खान के साथ तब तक रहेगी, जब तक कमेटी दोबारा से इस खतरे का रिव्यू नहीं कर लेती है। दरअसल फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग पर जमकर विवाद हुआ था। अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इन सबसे इतर अगर किंग की फिल्म जवान की बात करें तो इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
1 hr ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
5 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
7 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
9 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
9 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
21 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines