Shahrukh Khan: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बेहद कम सैलरी से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन आज वो करोड़ो की संपत्ति के मालिक है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है।
आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनी पहली तनख्वाह के रूप में 50 रुपये मिले थे। वहीं, अब यह टॉम क्रूज से भी ज्यादा अमीर है और प्राइवेट जेट के भी मालिक है।
यह भी पढ़ें- शाहरुख, अक्षय, आमिर समेत 5 बड़े एक्टर्स ने किया रिजेक्ट, फिर भी 16 करोड़ी फिल्म ने जीते चार नेशनल अवॉर्ड
Tom Cruise से ज्यादा अमीर है ये सुपरस्टार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की, जो दौलत के मामले में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ते है। शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल किंग खान ने बड़े पर्दे पर वापसी की है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है।
दुनियाभर में एक्टर के फैंस
शाहरुख खान एक ऐसे स्टार हैं जिनका स्टारडम बेमिसाल है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक्टर के फैंस हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने एक टेलीविजन अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इससे पहले उन्होंने पंकज उधास के संगीत कार्यक्रम में काम किया था और उन्हें इसके लिए 50 रुपये का भुगतान किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि शाहरुख ने इस पैसे का इस्तेमाल ट्रेन से आगरा की यात्रा के लिए किया थी।
पहली सैलरी मिली 50 रुपये
हालांकि पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि जब मैं छोटा था तो मैंने कुछ लंबी दूरी की यात्रा की थी। मैंने एक यात्रा की थी जब मुझे अपनी पहली कमाई पंकज उधास कॉन्सर्ट से मिली थी, मैं एक अशर था और मुझे 50 रुपये मिले थे। इसलिए हम ताज महल गए और पैसे बचाए। वहीं, अब शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं। अपनी एक फिल्म से वो 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं।
इतने करोड़ के मालिक के हैं शाहरुख खान
इतना ही नहीं, सियासत डेली के अनुसार वो 6100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय अभिनेता भी हैं। एक्टर ने संपत्ति के मामले में टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ दिया है। टॉम क्रूज की कुल संपत्ति 5000 करोड़ रुपये है। उनके पास एक निजी जेट भी है जिसका उपयोग वह अपने परिवार के साथ यात्रा करने के लिए करते हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines