शाहरुख, अक्षय, आमिर समेत 5 बड़े एक्टर्स ने किया रिजेक्ट, फिर भी 16 करोड़ी फिल्म ने जीते चार नेशनल अवॉर्ड

Hum Dil De Chuke Sanam Rejected By These 5 Actors: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे पांच सितारों ने रिजेक्ट किया।

Hum Dil De Chuke Sanam

Hum Dil De Chuke Sanam

Hum Dil De Chuke Sanam Rejected By These 5 Actors: संजय लीला भंसाली की फिल्म हो और सुपरहिट ही ना हो, ऐसा तो शायद ही हो।

विज्ञापन

आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया और फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस लूटा बल्कि चार नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। हालांकि इस फिल्म का पांच सितारों के रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन-सी फिल्म है…

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म को पांच सितारों ने किया रिजेक्ट

दरअसल, हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’। जी हां, यहीं वो फिल्म है, जिसे पांच सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट किया, लेकिन फिर भी इसने शानदार कमाई करते हुए उस साल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म की लिस्ट में शामिल हुई। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने चार नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। बता दें कि 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली ने फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो जब संजय लीला भंसाली ने अपनी इस फिल्म के लिए आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त और अनिल कपूर का ऑफर दिया, तो उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया और इसे रिजेक्ट कर दिया।

विज्ञापन

फिल्म ने जीते चार राष्ट्रीय पुरस्कार 

बता दें कि 1990 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे अन्य सितारों का राज था। उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। हालाकि उनमें से कुछ ने उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक को रिजेक्ट कर दिया, जिसने बाद में राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

विज्ञापन

बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक संजय लीला भंसाली

वहीं, अगर संजय लीला भंसाली की बात करें तो वो बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक है, जो खुद भी एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं और उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टारों द्वारा अभिनीत कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। दर्शकों में संजय की फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज देखा जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ