Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए 30 दिन हो गए है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ की बेहद शानदार ओपनिंग की। इसके बाद से किंग खान की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए हैं।
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि किंग खान की फिल्म ‘जवान’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill को जिसने बनाया स्टार, उसे ही दे डाली सलाह… बोलीं- Bigg Boss में नहीं होनी चाहिए 5 हरकतें
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ
दरअसल, फिल्म के रिलीज होती ही शाहरुख खान ने साफ कह दिया था कि एक्शन एंटरटेनर ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी और इतिहास रचेगी। रिलीज के बाद फिल्म ने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े और अब इतिहास रच दिया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने दुनियाभर में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर वो कर दिखाया है जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है।
दुनियाभर में ‘जवान’ का डंका
‘जवान’ ने दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजाया है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 1103.27 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। वहीं, अगर फिल्म के घरेलू कलेक्शन की बात करें तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 733.37 करोड़ कमाए है।
‘जवान’ की स्टारकास्ट
बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म को दर्शको ने बेहद पसंद किया था। वहीं, फैंस में इसको लेकर पहले से ही क्रेज देखने को मिल रहा था। साथ ही मेकर्स को भी फिल्म से उम्मीद थी कि वो शानदार कमाई करेगी। इस फिल्म में किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में हैं। साथ ही अब फैंस को शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘डंकी’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines