Shehnaaz Gill को जिसने बनाया स्टार, उसे ही दे डाली सलाह... बोलीं- Bigg Boss में नहीं होनी चाहिए 5 हरकतें

Bigg Boss Season 17

Bigg Boss Season 17

विज्ञापन

Bigg Boss Season 17: टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ का दर्शको को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ महीने पहले ही ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ भी खत्म हुआ है। स्ट्रीमिंग के दौरान शो खूब सुर्खियों में रहा है। फैंस ने शो पर खूब प्यार लुटाया है। वहीं, अब ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन भी बहुत जल्द दस्तक देने वाला है।

बिग बॉस 17 के टीजर वीडियो भी जारी किए जा चुके हैं और दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। इस बीच अब ‘बिग बॉस 13’ की शहनाज गिल ने शो को लेकर बात की और कहा कि आगामी शो में सलमान खान को ये गलतियां नहीं दोहारानी चाहिए। चलिए जानते हैं कि शहनाज ने शो को लेकर क्या कहा है?

विज्ञापन

शहनाज ने की बॉडी शेमिंग पर बात

दरअसल, ‘बिग बॉस’ को लेकर शहनाज कई बार बात कर चुकी है और शो के 13वें सीजन में उन्हें घर के अंदर बॉडी शेमिंग का कई बार सामना करना पड़ा। इस पर बात करते हुए उनका कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही कुछ और भी ऐसी चीजें हैं , जिन्हें दर्शक नहीं चाहते कि वो शो के घर में फिर से दोहराई जाए।

https://twitter.com/Secret_Wisher00/status/1621214475616681985?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1621214475616681985%7Ctwgr%5E850d6a57f1117aab9421975624cd0227a11e9198%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fe24bollywood.com%2Ftelevision%2Fsalman-khan-bigg-boss-season-17dont-repeat-these-things%2F368643%2F

विज्ञापन

‘बिग बॉस’ के घर में नहीं होनी चाहिए ये चीजें

मिर्च पाउडर?

शो के घर में प्रतियोगियों की आंखों पर मिर्च पाउडर रगड़ा गया और 15 घंटे तक खंभे से लिपटे रहना पड़ा। टास्क के नाम पर शो में ये सब नहीं होना चाहिए।

गहरी चोट

कई बार ऐसा होता है कि शो में कुछ टास्क के दौरान प्रतियोगियों को गहरी चोट लग जाती है। साथ ही इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पर गंभीर असर होता है, जो नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
ऐसा नहीं होना चाहिए

कई बार ऐसा होता है कि बिग बॉस के घर में कीचड़ उछालने या धमकाने का मामला सामने आता है, जो नहीं होना चाहिए।

निगरानी में रहना

शो के घर में सभी अपने घर से अलग रहते हैं। घरवालों से दूर अनजान लोगों के ग्रुप में एक साथ घर के अंदर बंद रहना और सारा कुछ खुद करना कोई मजाक नहीं है।

विज्ञापन
हिंसा, शर्मिंदगी या अपमान सहन करना

बिग बॉस में हिंसक व्यवहार, बॉडी शेमिंग या दूसरों का अपमान करने वाले प्रतियोगियों के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ