'जब मैं विलेन बनता हूं...' Shahrukh Khan की Jawan के 10 धांसू डायलॉग, जिन्हें सुनकर आ जाएगा जोश

Shahrukh Khan Film Jawan Unforgettable Dialogues

Shahrukh Khan Film Jawan Unforgettable Dialogues

Shahrukh Khan Film Jawan Unforgettable Dialogues: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने 10 दिनों में 440.48 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म को दर्शको ने बेहद प्यार दिया है।

विज्ञापन

वहीं, किंग खान की फिल्म ने दुनियाभर में 696.5 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन किया है। शाहरुख खान की इस फिल्म में कुछ डायलॉग ऐसे हैं, जो दर्शको को बेहद पसंद आए। आज हम आपको किंग खान की फिल्म के 10 धांसू डायलॉग्स के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

ये हैं ‘जवान’ के 10 शानदार डायलॉग्स

1. मैं कौन हूं

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में ये डायलॉग बेशक सुनने में बेहद छोटा लग रहा है, लेकिन फिल्म में इसका बेहद अहम मतलब होता है। ये आपको फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगा।

विज्ञापन

2. एक गरीब किसान की जान

फिल्म का ये डायलॉग बहुत ही अहम है। पूरा डायलॉग इस तरह है कि एक बैंक सिर्फ 40 हजार के लिए एक गरीब किसान को उसकी जान लेने पर मजबूर कर देता है, उसी बैंक ने तुम्हारे डैड के 40 हजार करोड़ यूं ही माफ कर दिए।

3. जब मैं विलेन बनता हूं

फिल्म जवान का ये डायलॉग ‘जब मैं विलेन बनता हूं ना तो मेरे सामने कोई हीरो नहीं टिक पाता’ भी बेहद शानदार है।

विज्ञापन

4. आलिया भट्ट चाहिए

किंग खान की फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान कहते हैं कि चाहिए तो आलिया भट्ट पर उम्र में थोड़ी छोटी है।

5. ये जेल मेरी औरतों का

फिल्म ‘जवान’ का ये डायलॉग ‘जेल में आदमी तेरे हैं पर ये जेल मेरी औरतों का है, भी बेहद शानदार है।

विज्ञापन

6. सांता क्लॉज

इस डायलॉग की खासियत तो आपको फिल्म में ही नजर आएगी।

7. बाप से बात कर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का डायलॉग ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’ बेहद शानदार है।

विज्ञापन

8. एक आदमी और 6 लड़कियां

फिल्म का डायलॉग है कि ‘एक आदमी और 6 लड़कियां नहीं। एक आदमी और 6 हजार लड़कियां है, ये आर्मी है सर।’ ये डायलॉग फिल्म सुनकर तो मजा ही आ जाएगा।

9. टीवी में सिम्बा

फिल्म में डायलॉग है कि ‘टीवी में सिम्बा था ये मुफासा है, जो टीवी पे तूने देखा वो शेर का बच्चा था ये खुद शेर है।’

विज्ञापन

10. एक सवाल नहीं करते

फिल्म जवान का बेहद शानदार डायलॉग है कि 5 घंटे चलने वाले मॉस्किटो कॉइल के लिए कितने सवाल करते हो, लेकिन पांच साल तक अपनी सरकार चुनते वक्त एक सवाल नहीं करते, कुछ नहीं पूछते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ