Shahrukh Khan अंडरवर्ल्ड की गोली खाने को तैयार हो गए थे, Karan Johar का चौंकाने वाला खुलासा
Edited By Nancy Tomar

Karan Johar-Shahrukh Khan
Edited By Nancy Tomar

Karan Johar-Shahrukh Khan
Karan Johar-Shahrukh Khan: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। किंग खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है और फिल्म ने महज 10 दिनों में ही 440.48 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
इस बीच अब फिल्ममेकर करण जौहर ने किंग खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चलिए जान लेते हैं कि पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- क्या अंडरवर्ल्ड से है Salman Khan की हीरोइन का कनेक्शन? Zareen Khan के नाम जारी हुआ अरेस्ट वारंट
दरअसल, फिल्ममेकर करण जौहर ने शाहरुख खान के साथ अपनी बरसों पुरानी दोस्ती को याद करते हुए बताया कि कैसे किंग खान ने उन्हें बचाया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के प्रीमियर में खुद को एक बंद कमरे में कैद कर लिया था। इस दौरान शाहरुख खान ने मुझे इससे बाहर निकलने में मदद की थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा था कि मैं तुम्हारे लिए गोली खाऊंगा, तुम यहीं खड़े रहो।
करण जौहर ने बताया कि शाहरुख हर मुसीबत में साथ खड़े होते हैं। करण ने कहा कि जब उन्हें खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकी भरा कॉल आया तो किंग खान ही उनके साथ खड़े रहे थे। दरअसल, करण ने अपनी आत्मकथा में इसके बारे में लिखा है कि फोन की घंटी बजी और मेरी मां ने फोन उठाया।
यह अंडरवर्ल्ड से एक कॉल थी। फोन पर एक आदमी की आवाज आती है और वो कहता है कि आपके बेटे ने लाल टी-शर्ट पहनी है, मैं उसे देख सकता हूं और अगर आप इस फिल्म को शुक्रवार को रिलीज करेंगे तो हम उसे गोली मार देंगे। वो नहीं चाहते थे कि फिल्म उस शुक्रवार को रिलीज हो, हमें नहीं पता क्यों। ये फोन अबू सलेम का था और मेरी मां डर से कांप रही थी। इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया और वो दरवाजे की ओर भागीं।
इसके आगे फिल्ममेकर ने बताया कि जब शाहरुख खान को ये बात पता लगी तो उन्होंने कहा कि ये क्या बकवास है, मैं आपके सामने खड़ा हूं देखते हैं कौन आपको गोली मारता है। बता दें कि शाहरुख खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ मे नजर आए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: