Major Records Of Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने नए रिकॉर्ड्स बनाते हुए 500 करोड़ रुपये आंकड़ा छू लिया है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रचने का काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है और अभी भी करोड़ों की कमाई कर रही है। इस फिल्म ने न सिर्फ 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, बल्कि बाहुबली 2 और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को भी मात देने में सफल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म ने अब तक जितने रिकॉर्ड्स बनाए हैं, हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जीरो फिगर से गोल्डन हेयरस्टाइल तक, जब बी-टाउन में Kareena Kapoor ने सेट किए नए ट्रेंड्स
बेस्ट ओपनिंग फिल्म
जवान को रिलीज हुए 14 दिनों का समय बीत चुका है और यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में
इतनी तगड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
जवान ने देशभर में अबतक 518 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 900.06 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम करते हुए पहले दिन 129.06 करोड़ कमाए थे।
वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
जवान ने अपने शुरुआती सप्ताह में तेजी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ताज अपने नाम कर लिया और पठान को पछाड़ दिया। इसने 286.16 करोड़ रुपये की दमदार कमाई के साथ अपनी करिश्माई यात्रा शुरू की। वहीं पठान ने अपने शुरुआती वीकएंड में 280.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई
जवान ने अपने पहले ही रविवार को 80.10 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई करके किसी भारतीय फिल्म के लिए एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड हासिल करके सिनेमाई इतिहास रच दिया है।
एटली की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
यह बात तो सभी जानते हैं कि जवान के निर्देशक एटली कुमार हैं, जो कि अपनी शानदार फिल्मों और बेस्ट कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जवान एटली के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म
जवान दुनिया भर में केवल तीन दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई थी।
सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने सबसे तेज 300 करोड़ रुपये कमाए हैं। महज पांच दिनों में इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines