Kareena Kapoor Birthday: कपूर खानदान की लाडली और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जाने जान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म के जरिए वह ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना ने अपने करियर में अब तक एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं, साथ ही करीना बॉलीवुड में ट्रेंड सेटर भी रही हैं। करीना आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि करीना ने बॉलीवुड में कैसे ट्रेंड सेट किया-

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन हेयरस्टाइल

करीना को बी-टाउन का ट्रेंड सेटर यूं ही नहीं कहा जाता है। साल 2004 में आई फिल्म एतराज और हलचल में जब करीना ने अपने बालों में गोल्डन कलर कराया तो वह उस वक्त बड़ा ट्रेंड में था। फैंस को यह बहुत पसंद आया था, लेकिन फैशन की दुनिया में आज भी इसे डिजास्टर के तौर पर देखा जाता है।

विज्ञापन

साड़ी का स्टाइल

साल 2003 में आई करीना की फिल्म चमेली में करीना ने बेहद ही सेक्सी अंदाज में साड़ी पहनी थी। करीना के साड़ी पहनने के इस नए ट्रेंड को देखने के बाद फैंस ने इसे अपनाया भी था।

विज्ञापन

जीरो फिगर

करीना कपूर को सबसे ज्यादा उनके फिगर के लिए जाना जाता है। साल 2008 में आई फिल्म टशन में करीना को जीरो फिगर में देखने के बाद फैंस में खूब खलबली मच गई थी। इसके बाद लोगों में जीरो फिगर को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला था।

विज्ञापन

तोड़े मिथक

सैफ अली खान से शादी के बाद जब करीना के दो बेटे हो गए तो कई बार लोगों ने कहा कि उनको शादी और बच्चों के बाद काम मिलना बंद हो जाएगा। लेकिन करीना ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘लोगों के मिथक गलत साबित हुए और मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ