Dunki Box Office Collection Day 1 (early estimates): आज यानी 21 दिसंबर, 2023 को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका किया है।
जैसे की फिल्म से पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि किंग खान की ये फिल्म पहले दिन शानदार कमाई करेगी वैसा ही हुआ है। आइए जान लेते हैं कि ‘डंकी’ अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?
यह भी पढ़ें- Salaar और Dunki के क्लैश पर बोले Prithviraj Sukumaran, कहा- मैं शाहरुख खान का बड़ा फैन हूं
Dunki ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट (शुरुआती अनुमान) के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ रुपये की भारतीय कमाई की है। अभी ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने इनमें थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है। ओपनिंग डे पर ‘डंकी’ ने शानदार कमाई की है।
पठान और जवान को नहीं पछाड़ पाई ‘डंकी’
वहीं, अगर शाहरुख खान की इस साल रिलीज हुई पठान और जवान की बात करें तो पठान ने अपने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ की कमाई थी। साथ ही जवान ने अपनी रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि ‘डंकी’ का पहले दिन का कलेक्शन इन दोनों ही फिल्मों से कम है, लेकिन उम्मीद है कि शाहरुख खान की हालिया रिलीज ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
सिनेमाघरों में प्रभास की ‘सालार’ रिलीज के लिए तैयार
हालांकि सिनेमाघरों में कल यानी 22 दिसंबर को प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में ‘डंकी’ की कमाई पर क्या असर होगा या फिर शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ प्रभास की ‘सालार’ को पछाड़ देगी ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन ये साल 2023 के अंत का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव माना जा रहा है। दोनों ही फिल्में बड़ी है अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों में कौन बाजी मारता है।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश
वहीं, अगर शाहरुख खान की फिल्म की बात करें तो ‘डंकी’ की कहानी बेहद शानदार है। दरअसल, इस फिल्म की कहानी पंजाब के एक गांव लाल्टू से शुरू होती है और कैसे ये मन्नु, बल्ली और हार्डी की जिंदगी बदलती है, ये तो फिल्म देखकर ही आपको पता लगेगा। वहीं, प्रभास की ‘सालार’ भी दोस्ती और दुश्मनी की कहानी है। ऐसे में क्या दोस्ती और दुश्मनी की ये आग या फिर हौंसला, मुश्किलें, इम्तिहान और बिगड़ते हालात का ‘डंकी’ का सफर। इस रेस में कौन जीतेगा ये अब इन दोनों फिल्मों की कमाई से ही पता लगेगा। इसलिए दिल थाम के हो जाएं तैयार देखने के लिए ‘डंकी’ और ‘सालार’।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines