Salaar और Dunki के क्लैश पर बोले Prithviraj Sukumaran, कहा- मैं शाहरुख खान का बड़ा फैन हूं

Prithviraj Sukumaran on Dunki-Salaar Clash: ‘सालार’-‘डंकी’ में बड़ा क्लैश होने जा रहा है। इस पर अब पृथ्वीराज सुकुमारन ने रिएक्शन दिया है।

Prithviraj Sukumaran on Dunki-Salaar Clash

INSTAGRAM

Prithviraj Sukumaran on Dunki-Salaar Clash: आज यानी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में ‘डंकी’ की एंट्री हो चुकी है। कल यानी 22 दिसंबर 2023 को थिएटर्स में ‘सालार’ दस्तक देगी। साल 2023 के अंत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने जा रहा है।

इस पर अब अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि पृथ्वीराज सुकुमारन प्रभास-स्टारर सालार में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों के टकराव पर उनका क्या कहना है?

मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं- पृथ्वीराज 

हाल ही में News18 से बात करते हुए पृथ्वीराज ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी बहुत पसंद हैं और वो उनके बड़े फैन भी हैं। एक्टर ने कहा कि वो किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ जरुर देखेंगे। पृथ्वीराज ने आगे कहा कि मैं डंकी को देखने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं। साथ ही मैं शाहरुख खान का भी बहुत बड़ा फैन हूं और राजकुमार हिरानी का भी।

बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में

इसके आगे उन्होंने कहा कि इन दोनों फिल्मों की रिलीज ने क्रिसमस के वीक को बहुत बेहतर बना दिया है। आगे पृथ्वीराज ने कहा कि डंकी और सालार के साथ मोहनलाल की नेरू भी रिलीज होने वाली है और एक फिल्म प्रेमी होने के रूप में मुझे लगता है कि हमारे पास अब तक का सबसे बड़ा छुट्टियों का मौसम है। मुझे किसी और का नहीं पता लेकिन मैं तीनों फिल्मों को देखूंगा।

सालार और डंकी को लेकर हो रही चर्चा

बता दें कि सालार और डंकी के क्लैश को लेकर पहले से ही खूब चर्चा हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और प्रभास के बीच बड़ी टक्कर है। इस बीच देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेंगी। हालांकि Sacnilk.com की रिपोर्ट ‘डंकी’ सभी भाषाओं में पहले दिन भारत में 30 करोड़ की कमाई कर सकती है। ये अभी फिल्म की कमाई के ऑफिशियल नंबर नहीं है। इनमें बदलाव हो सकता है। इस बीच ये भी बड़ा सवाल है कि क्या प्रभास की फिल्म शाहरुख खान की फिल्म को टक्कर दे पाएगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ